उत्तराखण्ड न्यूज़पर्यटन सैर सपाटा

MEDIA LIVE : रेस्टोरेंट यात्रियों से नहीं वसूलेंगे सर्विस चार्ज, स्कूलों-कॉलेजों में बनेगी पार्किं

मीडिया लाइव , देहरादून: चारधाम यात्रा रूट के सभी नगर निकाय के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को विधानसभा स्थित कक्ष में बैठक की। बैठक में यात्रियों के ठहराव, पार्किंग, शौचालय की व्यवस्था पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि सभी रेस्टोरेंट संचालक जीएसटी बिल के साथ लेते है। ऐसे में सर्विस चार्ज देना कोई आवश्यक नहीं है।

रिजर्व फॉरेस्ट में लगी आग, ग्रामीणों ने दी जानकारी

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंटों में सर्विस चार्ज वसूलने पर रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए स्कूल-कॉलेजों में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। वाहनों की संख्या बढ़ने पर ऋषिकेश-हरिद्वार में वाहनों को रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए।

MEDIA LIVE : मैक्स खाई में गिरी, छह की मौत, पांच लोग घायल

चारधाम यात्रा रूट के सभी नगर निकाय के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को विधानसभा स्थित कक्ष में बैठक की। बैठक में यात्रियों के ठहराव, पार्किंग, शौचालय की व्यवस्था पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि सभी रेस्टोरेंट संचालक जीएसटी बिल के साथ लेते है। ऐसे में सर्विस चार्ज देना कोई आवश्यक नहीं है।

MEDIA LIVE : पढ़ाई के दबाव से बचने के लिए राजस्थान का युवक पहुँच गया एकांतवास के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड

मंत्री ने स्वच्छता, दवा छिड़काव, पार्किंग, रैन बसेरों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रायवाला और थराली में मीट की दुकानें यात्रा सीजन में बंद रखने या उन्हें ढंककर रखने के निर्देश दिए।

MEDIA LIVE : कर्मचारी धरने पर: सीएम आवास की ओर कूच, पुलिस से नोकझोंक, आरोप- गर्भवती के पेट पर महिला पुलिसकर्मी ने रखा पैर

तीन चरणों में होगी साफ़ सफाई

मंत्री ने निर्देश दिए कि एक मई से सभी निकायों में प्रतिदिन तीन चरणों मे सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई यात्री अपने प्रदेश जाकर यह न कह सके कि उत्तराखंड से बीमार होकर आए हैं।इसके लिए रोजाना सभी निकाय अपने क्षेत्रों में कीटनाशक दवा छिड़काव करेंगे।

पार्किंग और रैन बसेरे स्कूल, कॉलेजों में बनाये जाएंगे

मंत्री ने कहा कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर उन्हें हरिद्वार, ऋषिकेश में रोक लिया जाए। उनके वाहनों की पार्किंग के लिए निकटवर्ती महाविद्यालय, स्कूल परिसर का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल से वार्ता की जाए। स्कूल, महाविद्यालय में रैन बसेरे बनाकर यात्रियों को मई-जून माह में ठहराया जाएगा। उन्होंने प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपनी मीटिंग में भी प्लास्टिक की पानी की बोतल हटाने को कहा।

MEDIA LIVE : धार्मिक एकता की मिसाल: हसीब कुरैशी ने हिंदू रीति-रिवाज से किया ओमप्रकाश का तेरहवीं संस्कार, पढ़ें पूरा मामला

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*