नेशनल ग्लोबल न्यूज़

POK में सर्जिकल अटैक में 50 आतंकियों की मौत, पाकिस्तानी सेना को भी पहुंची है भारी क्षति

डेमो पिक
डेमो पिक

मीडिया लाइव: बुधवार 29 सितम्बर की रात को 12:30 बजे से तड़के 4:30 बजे तक  पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के 3 किमी अन्दर घुस कर इंडियन आर्मी के पैर कमांडो ने सर्जिकल स्ट्राइक अटैक में  50 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है. इसके अलावा वहां उनके सारे ठिकानों को नेस्तनाबूद कर सुरक्षित वापस लौट आये. इस हमले में पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान पहुंचा है. लेकिन पकिस्तान यह बात बताने से बच रहा है. सूचना के मुताबिक सैटेलाइट के जरिये जुटाई जा रही तस्वीरों में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. इस हमले के बाद पकिस्तान सरकार ने एक कैबिनेट बैठक आज ही (शुक्रवार) बुलाई जिसमे पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ ने भारत के साथ अच्छे रिश्ते रिश्तों की चाहत बयां की है. पाक पीएम ने कहा कि अगर इसके बाद भी उनपर युद्ध थोपा गया तो उनका देश जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है. साथ ही दोहराया कि पकिस्तान भारत के साथ लड़ाई नहीं चाहता.

  वहीँ रक्षा सूत्रों के अनुसार सर्जिकल स्ट्राइक बेहद गुप्त और शार्प तरीके से प्लान किया गया. इसके लिए उन्ही बटालियन के कमांडो को शामिल किया गया जिन पर उडी में हमला हुआ था. इसके पीछे इन दोनों यूनिटों के पैरा कमांडों के सामने दुश्मनों को मार गिराने की किस तरह की ललक रही होगी. इस हमले के दौरान पाकिस्तानी सेना के जवान भी आतंकियों को सपोर्ट देने सामने आये, लेकिन भारतीय कमांडो के आगे टिकना उनके बूते की बात नहीं थी, लिहाजा वो इस हमले में अपनी जान गंवा बैठे.

रूस निर्मित ध्रुव हेलीकॉप्टर ने पहुंचाया LOC तक

अत्याधुनिक ध्रुव हेलीकॉप्टर से पैरा कमांडो के दस्ते को वहां घूम कर ड्राप किया फिर यह दस्ता POK में घुस गया. वहां भारतीय सीमा में घुसने की तैयारी में स्थापित आतंकी कैम्पों को शार्प शूटर कमांडों ने निशाना बनाना शुरू किया. अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसाई. साथ ही पूरे ऑपरेशन की विडियो भी बनायी. ये कमांडो बिहार 6 और 10 डोगरा यूनिट के ही थे. उरी में इन्हीं दोनों यूनिटों पर 18 सितम्बर को आतंकी हमला हुआ था. जिसमे भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे.

   इस हमले के बाद पाकिस्तानी सेना कोई जवाबी हरकत कर सकती है. भारत ने अपनी तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रखा है. सरहदी इलाकों के 10 किमी के दायरे के गाँव खाली करवा दिए गए हैं. इंडियन एयरफ़ोर्स किसी भी हमले का जवाब 5 मिनट में देने के लिए पूरी तरह तैयार है. सेना और BSF के जवानों की छुट्टियाँ कैंसिल कर दी गई हैं. छुट्टी पर गए सैनिकों को वापस बुलाया जा रहा है.

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*