नेशनल ग्लोबल न्यूज़

23 राज्यों के 47 जिलों में 14 या ज्यादा दिनों से कोरोना का कोई केस नहीं

3 जिलों में 14 दिन बाद वायरस की वापसी

मीडिया लाइव: देश में कोविड 19 वायरस को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के चलते देश के कई राज्यों के कुछ जिलों में संक्रमण पर काबू पा लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि जिला और राज्य स्तर पर अच्छे काम का नतीजा है कि 23 राज्यों के 47 जिलों में कम सेआ कम 14 दिन से कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है, जबकि इन जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पुडुचेरी और कर्नाटक के कोडगू जिले में पिछले 28 दिनों से कोई केस नहीं आया है। हालांकि 3 राज्यों को 3 जिले ऐसे भी हैं जहां 14 दिनों तक एक भी मरीज नहीं मिलने के बाद फिर कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। बिहार की राजधानी पटना, पश्चिम बंगाल में नादिया और हरियाणा के पानीपत में 14 दिनों तक शून्य केस रहने के बाद फिर कोरोना मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इससे पता चलता है कि सावधानी लगातार बनाए रखनी होगी. आपको बता दें कि इस सूची में उत्तराखण्ड का पौडी जनपद भी शामिल है. जहाँ पिछले 14 दिनों में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*