अन्य

चौपाल में 15 शिकायतें दर्ज, सामने आईं मूलभूत समस्याएं

मीडिया लाइव, पौड़ी: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत वन विभाग द्वारा विकासखंड एकेश्वर के मोदांड़ी गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी 15 शिकायतें दर्ज कराई  ।

चौपाल की अध्यक्षता कर रहे डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन सिंह नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार इस चौपाल का आयोजन किया गया। कहा कि चौपाल का मकसद ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है। उन्होंने बताया कि चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत, कृषि विभाग से बीज वितरण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उद्यान विभाग और वन्यजीवों से संबंधित समस्याएं रखी।

पेयजल समस्या को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों और अन्य योजनाओं के माध्यम से जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वहीं जंगली जानवरों की समस्या को लेकर डीएफओ ने संबंधित वन क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। डीएफओ ने बताया कि चौपाल में प्राप्त अन्य विभागीय शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर उनके त्वरित निस्तारण करते हुए उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत करने को कहा गया है।

इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, बाल विकास विभाग से शारदा रानी, ग्राम्य विकास विभाग से प्रीति नेगी, राजस्व उप निरीक्षक बबीता सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।    

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*