हेल्थ-केयर

स्वास्थ्य शिविर: पहले दिन 110 मरीजों ने उठाया लाभ

मीडिया लाइव, चमोली: पोखरी में चमोली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के पहले दिन शनिवार को 110 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता के निर्देशन एवं शिविर प्रभारी डॉ. वैष्णव कृष्णा और डॉ. प्रियम गुप्ता के समन्वय में आयोजित शिविर में 44 पुरुष और 66 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।शिविर के दौरान 10 लोगों की उच्च रक्तचाप, 23 लोगों की मधुमेह, 51 महिलाओं की स्तन कैंसर तथा 10 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 110 लोगों की मुख कैंसर जांच, 6 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, 25 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग तथा 19 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता और 6 लाभार्थियों को पोषण संबंधी परामर्श दिया गया।

प्रयोगशाला में हीमोग्लोबिन, एलएफटी, केएफटी और लिपिड प्रोफाइल सहित कुल 88 जांचें तथा 25 एक्स-रे किए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि 26 जुलाई (रविवार) को अवकाश के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता ने शिविर में सेवाएं देने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*