हेल्थ-केयर

 एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य

मीडिया लाइव, देहरादून :एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशों पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में बैठक हुई। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास विभागों को समन्वय स्थापित करते एनीमिया मुक्त कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा दवा लेने से वंचित न रहे।

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद देहरादून में 06 अक्टूबर 2025 से निजी विद्यालयों में अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में पंजीकृत बच्चों को कक्षा 1 से कक्षा 05 तक साप्ताहिक आयरन पिंक टेबलेट एवं कक्षा 06 से 12 तक नीली गोली आयरन टेबलेट बच्चों को खिलाई जाएगी। यह टेबलेट सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को खिलाई जाएगी।

वहीं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, 08 अक्टूबर 2025 को 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी। किसी कारण से इस दिवस पर कोई बच्चा दवा नहीं खा पाया तो उन बच्चों को मॉप अप दिवस 15 अक्टूबर, 2025 को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*