उत्तराखण्ड न्यूज़

विधायक ने दी अफसरों को हिदायत

मीडिया लाइव, पौडी :यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो का जायजा लेते हुए क्षेत्रीय विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूरी भूषण ने विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि वे उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर उसकी प्रगति आख्या से अवगत कराएं।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कार्य करने के एवज में वेतन मिलता है तो उन्हें अपना कार्य शत प्रतिशत करना होगा अन्यथा वे अधिकारी अपना स्थानान्तरण कहीं और करवायें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमों के अन्तर्गत कार्य करें न कि किसी के दबाव में आकर। उन्होंने ईमानदारी से कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि किसी भी कार्य में नेताओं की ही नहीं अधिकारियों की भी जबाबदेही तय है। विकास भवन सभागार में अधिकारियों से रूबरू होते हुए उन्होंने यमकेश्वर विधान सभा को आदर्ष विधान सभा बनाये जाने में उनके रचनात्मक सहयोग की बात कही। इस अवसर पर पेयजल विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होने जयहरिखाल, द्वारीखाल तथा यमकेष्वर की पेयजल योजनाओं की आवष्यक मरम्मत करते हुए क्षेत्रवासियों को साफ पेयजल उपलब्ध करायेे जाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कतपई स्थानों पर लाल पानी आ रहे खराब हैण्ड पम्पों की आवष्यक मरम्मत तत्काल करायें और गरमी के मौसम को देखते हुए टैंकरों से भी पेयजल की आपूर्ति कराएं । उन्होंने पेयजल टंकियों की साफ सफाई और जरूरी  क्लोरीन करने के अलावा सडक निर्माण से ध्वस्त पड़ी पेयजल योजनाओं को चालू करायें। उन्होंने अलावा रणचूला पंम्पिग पेयजल योजना के आवष्यक मरम्मत करने को कहा। समीक्षा बैठक में स्वजल अधिकारियों को निर्देषित किया गया कि वे मोहरा गांव में शौचालय निमार्ण में तेजी लाने का कार्य करें। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सडक योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने जखणीखाल-अमोड़ा मोटर मार्ग की खराब हालत पर चिंता जताई इसके अलावा डांडामण्डी-द्वारीखाल, रिंगालपानी-जसपुर, बूंम की सड़कों की भी स्थिति ठीक न होने पर रोश प्रकट किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं लोकनिर्माण विभाग, एडीबी तथा पीएमजीएसवाई को सड़कों का सर्वे अभियन्ताओं के माध्यम से कराये जाने को कहा नकि गैंगमेटों से ताकि सड़कों का अलाइमैन्ट सही हो सके। इस मौके पर लोक निर्माण के अधिकारियों से कहा कि वे नैलरैस व थापला मोटर मार्गो का निर्माण कार्य तेजी से चलाया जाय तथा नाथूखाल-हर्सू-मुड़गांव मोटर मार्गो की स्थिति की जानकारी भी अभियन्ताओं से प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि यमकेश्वर के लिए तत्काल 108 सेवा की व्यवस्था की जाय तथा दुगडडा स्वास्थ्य केन्द्र में जनरेटरसैट की व्यवस्था करते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टरों की तैनाती भी कराना सुनिष्चित करें। विद्युत विभाग की चर्चा के दौरान क्षे़त्र में हाईटेंषन लाईन पेड़ों को छूकर जा रही है जिससे दुर्घटना होने का भय है जिसके लिए कारगर कदम उठाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सिमलना, ठांगर, भटकिल समेत क्षेत्र के कई अन्य तोकों पर बिजली पहुंचाने के निर्देश दिये तथा कस्याली में लो वोल्टेज की समस्या का तत्काल निस्तारण करने को कहा।

इस अवसर पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं को हिदायत दी कि वे गंगाभोगपुर तथा तल्ला कुनाऊं क्षेत्र में भूकटाव रोकने के लिए तटबन्धों का निर्माण करें ताकि वर्शाकाल में इन गांवों को कोई खतरा पैदा न हो सके उन्होंने इस कार्य को दो माह के अन्तर्गत पूरा करने को कहा। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि क्षेत्र के सभी पात्र लोगों को पेंशन  का भुगतान सुनिष्चित किया जाय तथा पात्र सभी लोगों के खातों को समय रहते आधार सीडिंग से लिंक करने की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। समीक्षा बैठक में षिक्षा विभाग के अधिकारी को हिदायत दी गई कि वे विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें तथा अध्यापकों की उपस्थिति निर्धारित करायें। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय उतिंडा में तैनात अध्यापिका हेमलता
बलूनी को तत्काल हटाये जाने और जूनियर हाईस्कूल फतेहपुर में बिजली कनेक्शन लगवाने के साथ ही जूनियर हाईस्कूल राजघाट में बालिकाओं के लिए शौचालय  एवं पेयजल व्यवस्था करानासुनिश्चित करायें। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान विधायक ने कंकड़ पत्थर मिले चावल का सैंम्पल दिखाया तथा संबंधित अधिकारी को निर्देषित किया कि वे गुणवत्तायुक्त राशन कार्डधारकों को उपलब्ध करायें साथ ही सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकानों का भी औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. विजयकुमार जोगदंण्डे, परियोजना निदेषक एस. एस. शर्मा ,   सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाष, अधिशासी अभियंन्ता लोनिवि निर्भय सिंह, सीएमओ डा. मनीष अग्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रतन सिंह रावत समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अर्थ एवं संख्याधिकारी ने किया।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*