उत्तराखण्ड न्यूज़नौकरी-युवा जगत-स्वरोजगार

उत्तराखण्ड: अगले माह से 4000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी

मीडिया लाइव, देहरादून:  बेरोजगारों के लिए एक अच्छी खबर निकल कर आई है। उत्तराखंड सरकार 4000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।  आप अगर बेरोजगारी से परेशान हैं तो, आपके नौजवानलिए यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है। तो जुट जाइए तैयारी में।

गौरतलब है कि लंबे समय से अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग इन भर्तियों के लिए प्रक्रिया शुरू करने वाला था लेकिन करोना काल के कारण यह सब संभव नहीं हो पाया। अब सेवा चयन आयोग के माध्यम से उत्तराखंड में समूह “ग” के पदों पर बंपर भर्ती शुरू होने वाली है। आगामी दो माह के भीतर चार हजार से ज्यादा खाली पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग का दावा है कि समय रहते इन भर्तियों की प्रक्रिया को पूरा कर नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

चयन वर्ष 2019-20 से लेकर अब तक डेढ़ साल में आयोग को 7200 पदों के प्रस्ताव मिले हैं। इसमें ढाई हजार पदों की विज्ञप्ति जारी कर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अनलॉक-4 में भर्ती सरकार की अनुमति के बाद चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की कवायद शुरू कर दी है।

अक्टूबर और नवंबर माह में आठ भर्ती परीक्षाएं कराने के लिए आयोग तैयारियों में जुट गया है। वहीं आगामी दो माह में चार हजार से अधिक पदों की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इन पदों पर भर्ती होगी 

इसमें एलटी शिक्षकों के 1400 पद, स्नातक स्तर के 800, सहायक लेखाकार के 500 पद समेत अन्य विभागों के खाली पद शामिल हैं। जल्द ही इन पदों पर बेरोजगार युवाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा।

चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी का कहना है कि विभिन्न विभागों से आयोग को 7200 पदों पर भर्ती करने के प्रस्ताव मिले हैं। इसमें ढाई हजार पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 4700 पदों पर दो माह में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*