उत्तराखण्ड न्यूज़टेक्नोलॉजीनौकरी-युवा जगत-स्वरोजगार

TRIDS का फ्रीसब्जी डॉट कॉम

मीडिया लाइव :  देहरादून के कुछ युवाओं ने एक नई पहल की है. TRIDS यानी (टेक्निकल रिसर्च एंड इनोवेशन डेवलपमेंट सोसाइटी ) नाम की संस्था के नौजवान राज्य में तकनीक, नई खोज और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं. अभी हाल ही में अस्तित्व में आई इस संस्था ने एक छोटी सी शुरुआत की है. जिसे अभी देहरादून में शुरू किया गया है. यहाँ शहर के कुछ लोगों को फ्री में फल-सब्जी उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है.

आपको बता दें कि ट्राइड्स ने एक वेब साईट बनाई है. जिसमें कुछ फल और सब्जियों की लिस्ट दी गयी है. साईट पर जाने पर आपको जो फल या सब्जी चाहिए उस पर क्लिक कर सलेक्ट करना होगा. उसके बाद आपको नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक कर मांगी गयी जानकारी देनी होगी. ऐसे लोगों में से कुछ चुनिन्दा लोगों को वेबसाइट  चलाने वाले प्रबंधन द्वारा शॉर्टलिस्ट  किया जाएगा. भाग्यशाली लोगों को घर पर फ्री सब्जी होम डिलीवरी की जायेगी. वेब साईट पर जाने के लिए www.freesabzi.com  पर क्लिक करना होगा. जानकार इसे एक बेहतरीन शुरुआत बता रहे हैं. अब देखना होगा कि युवाओं की यह कोशिश कितनी कामयाब हो पाती है. चाहें तो आप भी एक बार अपना लक देख सकते हैं.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*