उत्तराखण्ड न्यूज़

खनन न्यास से होंगे ये काम

मीडिया लाइव, चमोली: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को जिला खनिज फाउंडेशन न्यास प्रबंध समिति की बैठक ली। जिसमें जनपद के खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु विभागों से उपलब्ध प्रस्तावों की समीक्षा की गयी और उच्च प्राथमिकता व जनहित से जुड़े 11 प्रस्तावों की कुल 179.38 लाख की धनराशि को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करते हुए शासी परिषद में वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने संस्तुति की गयी।

बैठक में विभिन्न विभागों के उच्च प्राथमिकता में 13 प्रस्ताव व अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में 24 प्रस्ताव रखे गए। महिला बेस अस्पताल सिमली में आवश्यक उपकरण क्रय के लिए 22 लाख, नन्दानगर के ग्राम लांखी में खेल मैदान व बाढ सुरक्षा कार्य के लिए 19.80, फरकिया पेयजल योजना के मरम्मतीकरण के लिए 8.08 लाख, ग्राम पंचायत खीरों लामबगड़ में रास्ता निर्माण के लिए 19.98 की धनराशि अनुमोदित की गयी।

सिंचाई विभाग द्वारा फ्यूली गदेरा व अगथला गदेरा का 4.54 करोड का एस्टीमेट शासन को भेजा गया है जनहित को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला प्लान से फ्यूली गदेरा और अगथला गदेरा के बाढ़ सुरक्षा कार्यो के लिए जिला योजना के अन्तर्गत 20 -20 लाख की स्वीकृति दी गयी है।

वहीं बुधवार को खनन एवं न्यास से फ्यूली गदेरे और अगथला गदेरा से आवासीय भवनों की सुरक्षा हेतु बाढ सुरक्षा कार्य के लिए 20-20 लाख की धनराशि अनुमोदित की गयी। वहीं गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत रिखुली नाला व पाडुली नाला के सुरक्षात्मक कार्यो की स्वीकृति दी गयी है ताकि लोगों के आवास को कोई नुकसान न हो।

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने निर्माण दायी संस्था को कार्य से पहले भूमि का अच्छी तरह परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्णप्रयाग विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय जयकण्डी के भवन पुनर्निर्माण कार्य प्रस्ताव को रिवाइज करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*