उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

आंगनबाडी केंद्रों से सुविधाओं की ऑनलाइन रिपोर्टिंग होगी

मीडिया लाइव,चमोली : आंगनबाडी केंद्रों से लाभार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की अब आईसीडीएस-केस (कॉमन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर) के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्टिंग होगी। इसके लिए आंगनबाडी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन दिए जाएगें। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में जिले में चयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं और सेविकाओं को मोबाइल में काॅमन एप्लीकेशन साॅफ्टवेयर पर आनलाइन रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने स्वयं आंगनबाडी कार्यत्रियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यो जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर आशा ध्यानी एवं सपना भट्ट ने आंगनबाडी कायकत्रियों को मोबाइल एप केस पर कार्य करने का प्रशिक्षण दिया।

डीपीओ हरीश आर्या एवं सीडीपीओ शौएब हुसैन ने बताया कि इस एप्लीकेशन से आंगनवाड़ी सहायिका तकनीकी रूप से सक्षम हो पाएंगी। इस एप्लिकेशन को मोबाइल में डालने के बाद सहायिका को रजिस्टर संभालने से छुटकारा तो मिलेगा ही साथ में इससे आईसीडीएस की अन्य गतिविधियों की मॉनीटरिंग में भी आसानी हो जाएगी। यह एप्लिकेशन हमेशा अपडेट रहेगा, जिससे कार्यक्रम कार्यान्वयन में विशेष मदद मिलेगी। आंगनबाडी में टीएचआर, गर्भवती, टीकाकरण आदि 11 रजिस्टरों में से 10 रजिस्टर ऑनलाइन होने से आंगनवाड़ी सेविकाओं को सेवा प्रदायगी पर अधिक ध्यान देने के लिए अतिरिक्त समय भी मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि जिन सेविकाओं को आज प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उनके माध्यम से जिले की सभी आंगनबाडी कार्यत्रियों को प्रशिक्षत किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान जिले की चयनित सभी सेविकाएं उपस्थित थी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*