नेशनल ग्लोबल न्यूज़मनोरंजन-लाइफ-स्टाइल

सुशान्त सिंह राजपूत की पीएम रिपोर्ट आई सामने, फिर हुई सीबीआई जांच की मांग

फ़िल्म अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की पीएम रिपोर्ट जारी हो चुकी है. इस  रिपोर्ट में सुशांत  की मौत से जुड़ी हुई कई बातें बताई गई हैं. सुशान्त की मौत से पूरे देश में उनके फैन्स बहुत दुखी हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर लगातार उन्हें न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. इसी तरह इस वक्त पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई है. सुशान्त के बहाने कई चौकाने वाली बातें सामने आ रही हैं. इस वक्त इंटनेट पर सुशान्त बहुत ज्यादा सर्च किये जा रहे हैं.

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई कर इसे सुसाइड  केस बताया था. उसके बाद शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सुशांत की मौत एक आत्महत्या बताई गई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाई थी, इसलिए दम घुटने की वजह से उनकी मौत हो गई. अभिनेता का  विसरा भी केमिकल जांच के लिए संभालकर रखा गया है. बताया गया है कि इससे पहले जो प्रोविजनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट थी, उसे तीन डॉक्टरों ने साइन किया था, वहीं इस फाइनल रिपोर्ट को पांच डॉक्टरों ने साइन किया है. इस रिपोर्ट को तैयार करते वक्त काफी जांच की गई है.

दम घुटने से सुशांत की मौत: रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि सुशांत के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट नहीं थी. उनके नाखून भी एकदम साफ थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह सुजाइड ही बताया गया है. रिपोर्ट एक्टर की मौत की वजह पर किसी भी तरह के सवाल खड़े नहीं कर रही है.

इमरान हाशमी ने अर्जुन-वरुण से ज्यादा बेहतर भविष्य सुशांत का बताया था: सुशांत की मौत को कैसे माना सुसाइड? रूपा गांगुली ने की CBI जांच की मांग की है.

वही मुंबई पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई में कई खुलासे किए हैं. पहले सुशांत की मौत को एक्टर की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन के निधन से जोड़कर देखा जा रहा था. लेकिन पुलिस ने अब ऐसे किसी भी कनेक्शन से इंकार कर दिया है. पुलिस के मुताबिक दिशा, सुशांत से सिर्फ एक ही बार मिली थीं, इसलिए ये कनेक्शन नहीं जोड़ा जा सकता.
वहीं पुलिस ने इस बात पर गुस्सा जाहिर किया है कि बिना किसी पुख्ता सबूत के कई वेबसाइट्स ने सुशांत के निधन की अलग-अलग थ्योरी सामने रख दी हैं. खबरों के मुताबिक इन वेबसाइट्स से पूछताछ की जा सकती है और उनके तथ्यों पर सवाल खड़े किए जा सकते हैं.

23 लोगों से पूछताछ: पुलिस अभी तक 23 लोगों से पूछताछ कर  चुकी है. एक्टर के चार्टर्ड अकाउंटेंट का भी बयान दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में पुलिस ने अभी तक रिया चक्रवर्ती,बिजनेस मैनेजर, पीआर मैनेजर,कुशाल जावेरी जैसे कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं. ये सभी लोग ना सिर्फ सुशांत के करीबी रहे हैं बल्कि उनके करियर के साथ भी गहरा जुड़ाव देखने को मिला है.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*