उत्तराखण्ड न्यूज़

स्टूडेंट्स के लिए कॉपी-किताबों की डोर-टू-डोर होम डिलीवरी

 मीडिया लाइव, गोपेश्वर : लाॅकडाउन अवधि में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए किताबों की समस्या आड़े न आये। इसके लिए चमोली जिला प्रशासन ने मुहिम शुरू कर दी है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुक विक्रेताओं के माध्यम से विद्यार्थीयों को घर बैठे पढाई करने के लिए किताब-काॅपियों की डोर-टू-डोर होम डिलीवरी कराने के आदेश जारी कर दिए है। तहसील स्तर पर बुक विक्रेताओं को संबधित एसडीएम के माध्यम से किताबों की होम डिलीवरी हेतु अनुमति लेनी होगी। जिला प्रशासन के इस कदम से जहाॅ विद्यार्थियों में खुशी की लहर है वही बुक विक्रेताओं ने भी जिला प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि लाॅकडाउन के बीच घरों में बैठे बच्चों की आॅनलाइन पढाई तो शुरू हो गई है, लेकिन किताबें न मिलने के कारण उनको पढाई में दिक्कतें आ रही थी। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में बुक डिपो को डोर-टू-डोर किताबों की डिलीवरी करने की अनुमति दी जा रही है, लेकिन दुकान खोलने की अनुमति नही होगी। जिला मुख्यालय में बुक विक्रेताओं को डोर-टू-डोर किताबें पहुॅचाने के लिए अपर जिलाधिकारी चमोली तथा तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी। शहरी क्षेत्रों में सुबह 7ः00 बजे से अपराह्न 1ः00 बजे तक वाहनों से होम डिलीवरी की अनुमति होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि कोई भी विद्यार्थी इन बुक डिपो संचालकों के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर किताबें मंगवाने के लिए ऑर्डर कर सकते है।
सोमवार को ऋषि पुस्तक केंन्द्र, मंदिर मार्ग, गोपेश्वर को बुक वितरण हेतु अनुमति जारी कर दी गई है। ऋषि पुस्तक केन्द्र से किताब व काॅपियां मंगवाने के लिए कोई भी विद्यार्थी मोबाइल नबर 9897867846 पर संपर्क कर सकते है।
\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*