उत्तराखण्ड न्यूज़

छात्र–छात्राओं पुलिस ने कानूनी जानकारी…

मीडिया लाइव , लक्ष्मण झूला : पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने अपने थाना क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत छात्र–छात्राओं को लैंगिक अपराध ,नशीले पदार्थों के सेवन से दुष्प्रभाव,डिजिटल अरेस्ट,साइबर अपराध,ह्यूमन ट्रेफकिंग ओर नए कानूनों के संबंध में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आज थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा राजकीय उच्चतर इंटर कालेज स्वर्गाश्रम जोंक के स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ कानूनी पाठशाला का आयोजन किया गया, इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को लैंगिक अपराधो से बचाव तथा डिजिटल अरेस्ट और साइबर सुरक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम के डिजिटल उपायों पर चर्चा की।

इस दौरान बच्चों को बताया गया कि आज हमारे नौनिहालों को साइबर सुरक्षा के विषय में जागरूक होने की आवश्यकता है। जिससे आज का नौनिहाल कल का कानूनी समझ रखने वाला नागरिक बन सके,साथ ही उन्होंने नौनिहालों को मादक पदार्थों के सेवन करने से दूर रहकर अपने सुनहरे भविष्य के लक्ष्य पर ध्यान देने पर जोर दिया जाय।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने शिक्षकों को साइबर सुरक्षा जागरूकता पुस्तिका भी भेंट की गई जिसके संबंध में स्कूल व्यवस्थापन से आग्रह किया गया की जागरूकता पुस्तिका से भी समय समय पर छात्र छात्राओं को अध्यापन करवा कर जन जागरूक किया जाय। वहीं पुलिस के द्वारा छात्र छात्राओं को जागरूकता पापलेट भी वितरित किए गए ओर छात्र छात्राओं से आग्रह किया गया की वह बांटे गए पापलेट को अपने आसपास में स्थानीय लोगों को वितरित कर व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जन जागरूकता हेतु प्रचारित करें।

साइबर अपराध, बच्चो में लैंगिक और महिला अपराध पर प्रभावी अंकुश लग सके। लक्ष्मणझूला पुलिस के द्वारा आज आयोजित हुई कानूनी पाठशाला को प्रवक्ता गजानन्द पैन्यूली ने प्रासंगिक बताते हुए थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज स्वर्गाश्रम जोंक से रेखा कोठियाल, रेनू पांडे ओर पूनम पवार तथा पुलिस टीम से उप निरी अभिनव शर्मा,उत्तम रमोला,मनोज,गोपाल, सुनील राठी,देवेश ओर म.का. ऊषा मौजूद रहे, थाना क्षेत्र में जागरूकता पाठशाला आगे भी लगातार जारी रहेगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*