उत्तराखण्ड न्यूज़

सचिव मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं, दिए निवारण के निर्देश

मीडिया लाइव, नैनीताल: कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊॅ कमिश्नर/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सड़क आदि से संबंधित आई। जनसुनवाई में काफी समय से लंबित भूमि विवाद की समस्याओं का समाधान व धनराशि वापस मिलने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया। विगत जनसुनवाई में उमा देवी निवासी तहसील रानीखेत ने बताया कि उनके द्वारा हल्द्वानी महर्षि स्कूल के पास 20 जनवरी 2024 को भवन क्रय करने हेतु बयाना के तौर पर 2 लाख की धनराशि बिचौलिये संदीप को दी थी। संदीप द्वारा उक्त धनराशि विक्रेेता तक नही पहुचाई और धनराशि भी वापस नहीं की।

आयुक्त ने दोनो पक्षों को जनसुनवाई में तलब कर उमा देवी को 2 लाख की धनराशि संदीप से वापस दिलाई। जिस पर उमा देवी ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया। गीता पंत हल्द्वानी में निवासरत है, उनके द्वारा बताया गया कि उनके पति की मृत्यु 5 दिसम्बर 2024 को हो गई थी। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड नही होने से उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रही है और न ही आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है वह पूर्व में जनपद बागेश्वर में निवास करती थी। आयुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी को इस सम्बन्ध में कार्ड बनाने के निर्देश दिये कि इनका राशन कार्ड बनाने हेतु कार्यवाही की जाए। जिस क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा श्रीमती गीता पंत का अन्त्योदय राशन कार्ड ऑनलाईन बनाकर दिया गया। जिस पर गीता पंत ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

दमुवाढूगा वार्ड नम्बर 35 के लोगों ने बताया कि पालतू आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना होने की सम्भावना है। जिस पर आयुक्त ने कहा जिन लोग पालतू पशु को सड़क व सार्वजनिक स्थान पर छोड़ा रहे हैं, उनका चिन्हिकरण कर कार्यवाही की जायेगी। जनसुनवाई में लोगों ने बताया कि वे गरीबी रेखा के मानकों में आते हैं लेकिन उन लोगों के गरीबी रेखा के कार्ड नही बन पा रहे है।

आयुक्त ने मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि जो लोग गरीबी रेखा के मानकों में नही आते है और लोग गरीबी रेखा से लाभान्वित हो रहे है ऐसे लोगों को चिन्हिकरण कर कार्यवाही की जाए ताकि गरीब लोगों के अन्त्योदय राशन कार्ड बनाये जा सकें और लोगों को लाभान्वित किया जा सके। निकट निर्मला कान्वेंट स्कूल काठगोदाम निवासियों द्वारा बताया गया कि स्कूल के पास बिल्डर 10 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कर रहा है, बिल्डर्स गांव के लिए जाने वाली सिंचाई पर अतिक्रमण कर रहा है, जिससे से पानी लोगों के खेतों तक नही पंहुच पाता है। इसके अलावा लोगों ने वहां स्थित रास्ते को भी अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया।

इस पर आयुक्त ने जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार एक प्रकरण सोना विक्रय कर धनराशि न दिए जाने का मामला हल्द्वानी निवासी लता जोशी द्वारा रखा गया जिस पर आयुक्त द्वारा मौके पर उपस्थित सम्बंधित ज्वेलर्स को उक्त महिला को अवशेष 18 लाख की धनराशि सोमवार तक देने के निर्देश दिए।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*