उत्तराखण्ड न्यूज़पर्यटन सैर सपाटा

पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण रद्द : महाराज

मीडिया लाइव, देहरादून: पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या को कायराना हरकत बताते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम एवं हेमकुंड यात्रा पर आने के लिए जिन 77 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ था वह सभी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिये गये हैं।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने चारधाम यात्रा हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अभी तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा हेतु अपना ऑनलाईन पंजीकरण करवा चुके हैं। जिसमें 185 देशों के 25 हजार से अधिक विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं। आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से निर्णय लेते हुए चारधाम यात्रा पर आने वाले पाकिस्तान के सभी 77 श्रद्धालुओं के पंजीकरण रद्द कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या कायराना हरकत है। Tourism और Terrorism एक साथ नहीं हो सकते इसलिए हमने पाकिस्तान के सभी श्रद्धालुओं के पंजीकरण रद्द कर दिए हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए जनपद उत्तरकाशी पुलिस को 10 नई मोटरसाईकिले दी गयी है। जोकि गंगनानी से डबरानी, डबरानी से सुक्की, झाला से हर्षिल, धराली से भैरोंघाटी, सिलक्यारा से राड़ी टॉप, राड़ी टॉप से औरछा, बड़कोट से दोबाटा, पालीगाड़ से स्यानाचटटी, स्याना से रानाचट्टी, राना चटट् से हनुमान चट्टी तथा हनुमान चट्टी से जानकी चट्टी-खरसाली तक संवेदनशील संकरे मार्गों पर निरंतर गस्त करेंगी। यात्रियों की सुविधा और हेलीकॉप्टर बुकिंग में उन्हें कोई परेशानी ना हो इसे देखते हुए हैली टिकटों की कालाबाजारी रोकने और यात्रा रोड पर उल्टे-सीधे पार्किग शुल्क की वसूली को देखते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण, मोबाइल ऐप से पंजीकरण के साथ-साथ इस वर्ष आधार नंबर से भी पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई है। ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल, 2025 से प्रारम्भ कर दिये जायेंगे। ऑफ लाईन रजिस्ट्रेशन 04 जगहों पर होंगें। जिनमें हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर तथा हरबर्टपुर शामिल रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*