उत्तराखण्ड न्यूज़

यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवाएं हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड

मीडिया लाइव, देहरादून : भारत सरकार की स्मार्ट पीडीएस योजना के अंतर्गत राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (यूआरसीएमएस) पोर्टल लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब नागरिक घर बैठे नया राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने-हटाने तथा अन्य संशोधन कार्य आसानी से कर सकेंगे।

सरकार द्वारा पुराने आरसीएमएस (रेशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल को आधुनिक तकनीक और सरल प्रक्रियाओं के साथ अपडेट कर यूआरसीएमएस पोर्टल तैयार किया गया है, जिससे आम नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

अब नए राशन कार्ड बनवाने अथवा पुराने राशन कार्ड में संशोधन कराने के लिए लोगों को दफ्तरों या राशन की दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक आधिकारिक पोर्टल uk.smartpds.nic.in पर सीधे Citizen Login के माध्यम से आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

यदि कोई व्यक्ति नया राशन कार्ड बनवा रहा है तो उसे आधार कार्ड आधारित ओटीपी सत्यापन के माध्यम से लॉगिन करना होगा। वहीं पुराने राशन कार्ड धारकों को किसी भी संशोधन के लिए राशन कार्ड के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करना अनिवार्य होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद राशन कार्ड में आवश्यक संशोधन किए जा सकेंगे। इसके लिए परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर सक्रिय होना आवश्यक है।

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने बताया कि शासन द्वारा आरसीएमएस पोर्टल को यूआरसीएमएस पोर्टल में परिवर्तित करते हुए कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। अब राशन कार्ड धारक घर बैठे नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के साथ-साथ पुराने कार्ड में संशोधन भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नए राशन कार्ड के आवेदन के लिए नागरिक तहसील एवं जिला पूर्ति कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से राशन कार्ड संबंधी सेवाएं अधिक पारदर्शी और सरल होंगी।

पुराने राशन कार्ड धारकों से ई-केवाईसी कराने की अपील
जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने सभी पुराने राशन कार्ड धारकों से समय रहते ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि 30 मई से पहले सभी राशन कार्ड धारक “मेरा ई-केवाईसी” ऐप के माध्यम से घर बैठे आसानी से अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।

नए राशन कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज
-सभी सदस्यों के आधार कार्ड की प्रतिलिपि
-पासपोर्ट साइज फोटो
-आय प्रमाण पत्र
-मुखिया के पैन कार्ड की प्रतिलिपि
-बिजली बिल की प्रतिलिपि
-मुखिया की बैंक पासबुक की प्रतिलिपि
-गैस बुक की प्रतिलिपि

राशन कार्ड को एक दुकान से दूसरी दुकान ट्रांसफर कराने हेतु आवश्यक दस्तावेज
-प्रार्थना पत्र
-बैंक पासबुक की प्रतिलिपि
-गैस बुक की प्रतिलिपि
-बिजली बिल की प्रतिलिपि
-राशन कार्ड की प्रतिलिपि

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*