उत्तराखण्ड न्यूज़सियासत

MEDIA LIVE : धामी के चम्पावत से चुनाव लड़ने की सम्भवनाओं पर सियासी चर्चा हुई तेज

मीडिया लाइव , देहरादून : मुख्यमंत्री पीएस धामी का कुमाऊं की चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने की संभावनाएं टटोली जा चुकिये हैं। लगभग यह तय माना जा रहा है कि वहां के विधायक गहतोड़ी की समर्थकों और पार्टी से इस बावत बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी का पहला राजनीतिक दौरा भी चंपावत विधानसभा क्षेत्र का हुआ तो उनके वहां चुनाव लड़ने की संभावनाओं को बल मिला।

MEDIA LIVE : कोरोना एक बार फिर बढ़ाने लगा है चिंता , देखिए ताजा आंकड़े

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट खाली करने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं। एक-दो दिन में वह विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने भी दो दिन में उपचुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो जाने के संकेत दिए हैं।

MEDIA LIVE : बैजरो में एडीएम ने किया पार्किंग स्थल का निरीक्षण !

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को छह महीने के भीतर विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करनी है। अब तक कई विधायक उनके लिए अपनी सीट खाली करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इनमें चंपावत के पार्टी विधायक कैलाश गहतोड़ी भी हैं, जिन्होंने सबसे पहले सीएम के लिए सीट खाली करने का एलान किया था।

MEDIA LIVE : बैजरो में एडीएम ने किया पार्किंग स्थल का निरीक्षण !

मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी का पहला राजनीतिक दौरा भी चंपावत विधानसभा क्षेत्र का हुआ तो उनके वहां चुनाव लड़ने की संभावनाओं को बल मिला। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नई दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की और उनके सामने पूरी रिपोर्ट रखी।

बकौल सीएम, मैंने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रिपोर्ट रख दी है। आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी। मुख्यमंत्री के लौटने के बाद सियासी हलकों में चर्चा गर्मा उठी कि वह चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे। अब खबरें आ रही हैं कि गहतोड़ी अगले दो दिनों में देहरादून में एक पत्रकार वार्ता में सीट खाली करने का ऐलान कर सकते हैं। इसके बाद वह विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा सौंप सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गहतोड़ी ने इस संबंध में प्रदेश संगठन को भी अवगत करा दिया है।

MEDIA LIVE : बैजरो में एडीएम ने किया पार्किंग स्थल का निरीक्षण !

बहुत सारे हमारे विधायकों ने अपनी-अपनी शुभेच्छा प्रकट की है। सारी बातें पार्टी हाईकमान के सामने रख दी गई है। दो-तीन दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। –पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

मैंने पार्टी को पहले ही मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है। एक-दो दिन में मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और उसमें घोषणा करूंगा। –कैलाश गहतोड़ी, विधायक, भाजपा, चंपावत

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*