उत्तराखण्ड न्यूज़

पौड़ी में जनता मिलन, डीएम ने सुनीं 28 शिकायतें

मीडिया लाइव,पौड़ी : पौड़ी में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में पौड़ी जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कुल 28 शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि हर शिकायत का स्थलीय परीक्षण कर नियमानुसार समाधान किया जाए और शिकायतकर्ता को कार्रवाई से अवगत कराया जाए। कार्यक्रम में ऋण, जल निकासी, वन्यजीव सुरक्षा और पेयजल जैसी प्रमुख समस्याएं सामने आईं।

जनपद मुख्यालय पौड़ी स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने की।

ग्राम कांडई के विनोद कुमार ने सहकारी समिति रैदुल से ऋण स्वीकृत न होने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने दो दिन में ऋण स्वीकृत करने को कहा। अपर चोपड़ा निवासी गिरीश चंद्र ने नगर पालिका की नाली से मकान को हो रही क्षति का मामला उठाया। इस पर ईओ को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए गए।

धौलीधार में गुलदार और भालू के हमले से बचाव के लिए सोलर लाइट लगाने और वन विभाग को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिला योजना से तीन सोलर लाइटें जल्द लगेंगी। ग्राम पल्ली मल्ली में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत और बमणगांव-केवर्स मार्ग पर मलबा हटाने के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट को निरीक्षण के आदेश दिए गए। घीड़ी में लिंक रोड की मरम्मत के निर्देश भी दिए गए।

पूर्व की शिकायतों में ओडागाड़ के गिरीश चंद्र और लाजवन्ती देवी के आपदा से क्षतिग्रस्त मकान के लिए 11,500 रुपये की सहायता दी गई। कल्डुंग में भैरवनाथ मंदिर मार्ग के लिए 2.50 लाख, भिंताई मल्ली में पुश्ता ढहने से मकान की सुरक्षा के लिए 2 लाख और कोट में जल संवर्धन कार्य के लिए 50 हजार रुपये के भुगतान पर सहमति बनी।

इस अवसर पर सीडीओ अशोक जोशी, एडीएम एफआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*