उत्तराखण्ड न्यूज़

साइबर अपराध एवं मोटर वाहन संशोधन अधिनियम पर जागरूकता शिविर का आयोजन’

मीडिया लाइव, पौड़ी: सिविल जज (सी. डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अकरम अली के की अध्यक्षता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर, में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश और माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ नालसा की थीम एक मुट्ठी आसमान से किया गया। इसमें उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी मुद्दों, साइबर अपराध और डिजिटल गिरफ्तारी से संबंधित सुरक्षा उपायों की जानकारी दी साथ ही मोटर वाहन संशोधन अधिनियम, 2022 एवं मोटर वाहन संशोधन नियम, 2022 के तहत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय (सिविल अपील संख्या 9322/2022, गोहर मोहम्मद बनाम उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम) के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित किया गया।
शिविर में नालसा योजना, 2015 के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग से पीड़ितों के लिए कानूनी सहायता और नशीली दवाओं के खतरे के उन्मूलन के उपाय बताने के साथ ही लैंगिक न्याय, ट्रांसजेंडर अधिकार, और महिलाओं एवं लड़कियों के सशक्तिकरण के मुद्दों पर चर्चा व वाणिज्यिक न्यायालयों की भूमिका और उनके लाभों की तथा निःशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

शिविर में साइबर अपराध, नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव, लैंगिक समानता और समाज में न्यायपूर्ण व्यवहार की आवश्यकता पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यक्तियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और इस पहल की सराहना की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल द्वारा समाज के हर वर्ग को न्याय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए ऐसे जागरूकता शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता रहेगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*