उत्तराखण्ड न्यूज़

मसूरी में एक व्यक्ति गहरी खाई में गिरने से घायल

मीडिया लाइव, मसूरी : मसूरी देहरादून मार्ग पर झड़ी पानी के निकट इंदिरा कॉलोनी निवासी जितेंद्र रोहिल्ला लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से घायल हो गए जिन्हें एसडीआरएफ अग्निशमन दल मसूरी पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा खाई से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून मैक्स अस्पताल भेजा गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि जितेंद्र रोहिल्ला अपने परिवार के साथ झड़ी पानी से देहरादून की ओर जा रहे थे इसी दौरान बीच रास्ते पर गाय को रोटी खिलाते समय उनको धक्का लग गया जिससे वह गहरी खाई में जा गिरे मौके पर पहुंचे मसूरी उप जिलाधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी ने घटनास्थल पर जाकर राहत बचाव कार्य का जायजा लिया और घायल को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में मदद की इस मौके पर प्रत्यक्षदर्शी मोहन पेटवाल ने बताया कि उनके द्वारा एक गाय को रोटी खिलाई जा रही थी इस दौरान गाय के धक्के से वह गहरी खाई में जा गिरे. वहीं उप जिलाधिकारी डॉ दीपक सैनी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में सभी विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को चिकित्सालय भेजा गया है उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा बेहतर तालमेल दिखाते हुए कुछ ही मिनट में रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*