उत्तराखण्ड न्यूज़

जनसुनवाई में मोली शिकायतों को गंभीरता के साथ समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी

मीडिया लाइव, देहरादून : डीएम ने जनसुनवाई में ग्राम ठारण कुनवा में पेयजल योजना से संयोजन न करने की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता पेयजल को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट परिसर में हुए जन सुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने तमाम विभागों के अफसरों को यहाँ मिली शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

सोमवार को हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में मौजा चक रायपुर परगना परवाजून तहसील सदर में रास्ते पर अवैध कब्जा करने की शिकायत, ग्राम छमरोली में ग्राम समाज की भूमि पर भूमाफियों द्वारा कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए।

मेहुवाला माफी में भू माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि खुर्द बुर्द करने तथा स्थानीय काश्तकारों को धमकाने परेशान करने की शिकायत एसडीएम सदर को त्वरित कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ग्राम बायला चकराता निवासी महिला द्वारा शिकायत की कि उनके द्वारा ईस्टहॉपटाउन में भूमि क्रय कर अन्य व्यक्ति को देखभाल हेतु दी गई अब वह व्यक्ति भूमि पर अपना हक जता रहा है तथा मारपीट कर रहा है, जिस पर एसडीएम विकासनगर को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विधानसभा चकराता अंतर्गत त्यूणी तहसील में जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाने के अनुरोध पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं जनसुनवाई में शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभाग न किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपर जिलाधिकारी को कारण पूछने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*