उत्तराखण्ड न्यूज़खेती- किसानीजन समस्याएं

अब पहाड़ी खेती को मिलेगी बंदरों से निजात

मीडिया लाइव, अल्मोड़ा : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लगातार हो रहे पलायन की एक मुख्य वजह यह भी माना जा रहा है कि, जो लोग पहले खेती बाड़ी से अपना घर-चला लेते थे. उनकी फसलों को बंदर और अन्य जंगली जानवर बर्बाद कर दे रहे हैं.  ऐसे में उनके पास शहरों की तरफ पलायन करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है. कई सरकारी रिपोर्ट भी इसकी तस्दीक करती रही हैं. ऐसे में सरकार पर बंदरों और अन्य जानवरों से निजात दिलाने को लेकर लगातार दबाव पड़ता रहा है. लेकिन अब सरकारी स्तर पर इस गंभीर समस्या पर पशुपालन विभाग के जरिये कुछ लगाम लगाने की कोशिशे शुरू होती दिख रही हैं.
दरअसल जनता की मांग पर अब सरकार ने बंदरों की बढ़ती आबादी को रोकने का निर्णय लिया है. इसी कड़ी में अल्मोड़ा में बन्दरों के आंतक से निजात दिलाने के लिए एन.टी.डी. स्थित बधियाकरण केन्द्र में आज से बन्दरों का बधियाकरण शुरू कर दिया गया है। इस पर जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे. अब बन्दरों की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए शनिवार को कुल 7 बन्दरों का बधियाकरण किया गया। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, डाॅ. रविन्द्र चन्द्रा, ने बताया कि यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा, इसके लिए डाॅक्टरों की टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है. उन्होने बताया कि वन विभाग बन्दरों को पकड़ने का काम करेगा. इस बधियाकरण अभियान में अपर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाॅ. योगेश शर्मा, डाॅ. करन गुप्ता, डाॅ. कमल दुर्गापाल, डाॅ. कनिका पाण्डे, आदि उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*