उत्तराखण्ड न्यूज़

बीरोंखाल जिला निर्माण एवं जनविकास समिति की नई कार्यकारिणी गठित!

FacebookTwitterGoogle+WhatsAppGoogle GmailWeChatYahoo BookmarksYahoo MailYahoo Messenger

मीडिया लाइव, देहरादून: डिफेंस कॉलोनी सामुदायिक सभागार देहरादून में बीरोंखाल जिला निर्माण एवं जनविकास समिति की आम सभा का आयोजन किया। इस मौके पर समिति के अरुण प्रकाश ढौंडियाल ने बैठक की अध्यक्षता की।


आम सभा के दौरान समिति के सत्र 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक के एक बार फिर एस अरुण प्रकाश ढौंडियाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

वहीं उपाध्यक्ष सूरज पाल सिंह नेगी, संस्थापक सदस्य पीएस बिष्ट, महामंत्री मोहन सिंह कंडारी
जबकि सदस्य गणों में मोहन सिंह रावत, मेहरबान सिंह रावत , विनोद सिंह रावत, महिमा उनियाल, सोनिया रावत नरेंद्र रौथाण चुने गए।

कार्यकारिणी की तरफ से पदाधिकारियों और सदस्यों ने समिति के आगामी क्रिया कलापों कार्यों और शक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा समिति की वित्तीय व्यय का ब्योरा सामने रखा गया। यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी आलम सिंह रावत ने दी।