उत्तराखण्ड न्यूज़

राज्य में दबे पांव मौत की आगोस में ले रहा है कोरोना, अब तक 13 की मौत , आज संक्रमण के 38 नये मामले आये सामने

मीडिया लाइव, देहरादून: वैश्विक महामारी कोरोना से राज्य में मौत के आंकड़ो में धीरे-धीरे उछाल आ रहा है. जहां शनिवार की रात देहरादून में एक आढ़ती की मौत हुई वहीं आज सुबह एक और बुजुर्ग महिला की मौत ने चिंताएं बढा दी हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है.

गौरतलब है कि बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोगों की लिए ये महामारी काल साबित हो रही है. दुखद पहलू ये है कि कोरोना से मरने वाले व्यक्ति को सरकारी महामारी के नियमों और बीमारी के खतरे को देखते हुए, परिजनों को अंतिम दर्शन और अंतिम क्रिया में शामिल होने की इजाज़त तक नहीं है. खतरा ही इतना बड़ा है कि कि चाह कर भी कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता है. ऐसे में महामारी की भायावहता को समझना बेहद जरूरी है. लोग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं. जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

राज्य कोविड-19 कण्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के मताबिक आज 38 नये लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आई है. राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1341 हो गई है.  एक्टिव मरीजों की संख्या आज 824 बताई गई है. वहीं आज 1118 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई आई है. रविवार को 592 नये  सैम्पल भेजे गए हैं. संक्रमण से रिकवरी दर आज 37.14 प्रतिशत पर आ गई है.

कोविड-19 नियंत्रण कक्ष ने जो जानकारी मुहैया कराई है उसके अनुसार प्रदेश में 5905 सैम्पल की जांच रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है. वहीं आज 75 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है. आज जिन जिलों से 38 लोगों के संक्रमित होने के रिपोर्ट आई है, उनमें सबसे अधिक हरिद्वार-14, बागेश्वर-6, देहरादून-3, नैनीताल-2, ऊधम सिंह नगर-2, टिहरी-3, चम्पावत-1 और 7 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट्स निजी लैबों से प्राप्त हुई हैं.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*