शिक्षा-खेल

नैनीडांडा ने जीता बॉलीबॉल सीनियर वर्ग का खिताब, पौड़ी बना ओवरऑल चैंपियन

मीडिया लाइव , पौड़ी : महावीर चक्र शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह स्टेडियम, रांसी में आयोजित चार दिवसीय 75वीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गयी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, बास्केटबॉल, जूडो और योग सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। अंतिम दिन बॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीडांडा ने थलीसैंण को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं रिखणीखाल की टीम तीसरे स्थान पर रही।

जूनियर बालक वर्ग में भी नैनीडांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रिखणीखाल द्वितीय और एकेश्वर तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन जूनियर बालिका वर्ग में प्राची प्रथम, खुशी द्वितीय तथा अंशिका तृतीय रहीं। सब-जूनियर बालिका वर्ग बैडमिंटन में अक्षिता ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय और हंसिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक बैडमिंटन वर्ग में जीत डोभाल प्रथम, ललित सिंह द्वितीय तथा सोनू तृतीय रहे। जूनियर बालक बैडमिंटन वर्ग में विश्वजीत मंडल ने प्रथम, कुलभूषण ने द्वितीय और रमेश चंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर बालक वर्ग में सत्यम दास प्रथम, सोमेश द्वितीय और यश तृतीय स्थान पर रहे। ओवरऑल चैंपियनशिप में विकासखंड पौड़ी ने प्रथम, दुगड्डा ने द्वितीय और एकेश्वर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष विनय शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी शिक्षकों, प्रशिक्षकों और खेलकर्मियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का संचालन जयदीप रावत व मृदुला गुजराल ने किया। इस अवसर पर खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गंगा प्रसाद, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बालेश्वर प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. शेखर सिंह सहित वीरेंद्र सिंह रावत,  योगंबर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, रचना सिरस्वाल, भवान सिंह नेगी, रघुराज सिंह चौहान, प्रमोद नेगी, सुभाष बड़थ्वाल, अजय कुमार, नरेश जुयाल, चंद्रमोहन नैथानी व अन्य उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*