उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE: ताकि निराश्रित पशु भी न रहे भूखा

मीडिया लाइव ,अल्मोड़ा: इंसान तो क्या जानवर भी भूखा नहीं रहना चाहिए. इसका ध्यान जिला प्रशासन रख रहा है. जिले के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मातहतों को इस बावत साफ निर्देश दिये हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लाॅक डाउन के दौरान शहर के बेसहारा व आवारा पशुओं को चारा-पानी की उचित व्यवस्था की गई है. इसके लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को कहा गया है. इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और पशु पालन विभाग ने निकट होटल शिखर, पोस्ट आफिस, दुगालखोला, बेस हास्पिटल, खोल्टा और टैक्सी स्टैण्ड के अलावा अनेक स्थानों पर ऐसे पशुओं को चारे पानी की व्यवस्था की गयी है। इस दौरान कामिनी कश्यप व अन्य सामाजिक कार्यकताओं ने अनेक स्थानों पर पशुओं को हरा चारा खिलाया. इसके अलावा अलावा आवारा श्वानों के लिए भी अनेक स्थानों पर भोजन की व्यवस्था की गयी है। जिला अधिकारी ने नगर के लोगों से यह अपील की है कि इस अवधि में ऐसे बेसहारा पशुओं-कुत्तों को अपने आस-पास चारा पानी व भोजन आदि दे जिससे कि पशु भूखे न रहें. उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं को चारा खिलाये जाने के लिए निर्देशित किया हैं।

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*