अन्य

MEDIA LIVE : उत्तराखंड एसटीएफ के हाथ लगा कॉन्ट्रैक्ट किलर !

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने पंजाब के तरनतारन से शेरा हत्याकांड के कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने आरोपी के पास से हत्याकांड में प्रयोग हथियार भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि 25 लाख रुपए में हत्या की सुपारी ली गई थी। रोहित को उधमसिंह नगर जिले के किच्छा से गिरफ्तार किया गया है।

5 जुलाई 2022 को पंजाब प्रांत के तरनतारन जिले के अंतर्गत बल्टूआ थाना क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के तहत दिनदहाड़े शेरा नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य शूटर रोहित को उत्तराखंड STF ने उधम सिंह नगर के किच्छा से हथियार सहित गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी इस हत्याकांड में दूसरा शूटर फरार चल रहा है। उसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार किया गया शूटर रोहित पुत्र राजाराम उधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र का ही मूल निवासी है।

किच्छा के रहने वाले हैं दोनों शूटर: बीते 5 जुलाई 2022 को पंजाब प्रांत के तरनतारन जिले के अंतर्गत बल्टूआ थाना क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के तहत दिन दहाड़े शेरा नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य शूटर रोहित को उत्तराखंड STF ने उधम सिंह नगर के किच्छा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार भी बरामद कर लिया है. हालांकि अभी इस हत्याकांड में शामिल दूसरा शूटर फरार चल रहा है। जिसकी तलाश जारी है. गिरफ्तार किया गया शूटर रोहित पुत्र राजाराम उधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र का ही मूल निवासी है।

लगातार बदल रहे थे ठिकाना: एसटीएफ के मुताबिक पंजाब के तरनतारन जिले में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के तहत शेरा नाम के व्यक्ति की हत्या के लिए उधमसिंह नगर से ही 2 शूटर हायर किए गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर उधम सिंह नगर में ठिकाना बदल-बदल कर छिपे हुए थे. देर रात सूचना मिली कि मुख्य शूटर रोहित जिसने शेरा को नजदीक से गोली मारी थी, वह अपने निवास स्थान किच्छा गुरुद्वारा साहिब इलाके में छिपा है. सटीक सूचना के आधार पर देर रात एसटीएफ टीम द्वारा इलाके में घेराबंदी कर दबिश देकर रोहित को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है. अभी उसका दूसरा साथी फरार चल रहा है जिसकी तलाश लगातार जारी है।

25 लाख में दी गई थी हत्या की सुपारी: उत्तराखंड एसटीएफ के मुताबिक अभी तक की जांच पड़ताल में जानकारी सामने आई कि पंजाब में स्थानीय निवासी ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए 25 लाख की सुपारी दी थी। इस घटना को अंजाम देने के लिए उत्तराखंड के उधम सिंह नगर किच्छा से दो शूटर्स को हायर किया गया था। किच्छा निवासी शूटर रोहित ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के तहत शेरा को पहले नजदीक जाकर गोली मारी थी। जबकि उसके पीछे दूसरे शूटर ने एक के बाद एक गोलियां चला कर शेरा को मौके पर ही ढेर कर दिया था. इस घटना के बाद से दोनों शूटर उत्तराखंड उधम सिंह नगर इलाके गृह क्षेत्र में अलग-अलग ठिकाने बदल कर छिप रहे थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*