उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइमसियासत

बीजेपी विधायक महेश जीना की सद्बुद्धि के लिए किया महायज्ञ

FacebookTwitterGoogle+WhatsAppGoogle GmailWeChatYahoo BookmarksYahoo MailYahoo Messenger

मीडिया लाइव, सल्ट : देहरादून नगर निगम कार्यालय में सल्ट विधायक महेश जीना और नगर निगम आयुक्त के बीच एक टेंडर के मामले हुई अभद्रता और बदसलूकी का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद जीना के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में विधायक की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया।

यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जीना के बिगड़ते तौर तरीकों से कोंग्रेसियों में आक्रोश बढ़ गया है। यही कारन है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं सूत पदाधिकारियों ने मरचूला स्थित शिव मंदिर में सल्ट विधायक महेश जीना की सद्धबुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने कहा है कि एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में जीरो टॉलरेंस से काम करने के दावे करते हैं। वहीं दूसरी ओर उनके विधायक अफसरों को डरा धमका कर अपने चहेतों को सरकारी काम दिलाने और कमीशनबाजी करने में लगे हुए हैं।

रावत ने कहा कि टेंडर की प्रक्रिया पारदर्शी होती है। ऐसे में आयुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाना पूरी तरह निराधार हैं। रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायक राजधानी में ही नहीं बल्कि जिलों में भी अधिकारियों को डरा धमका कर मनमर्जी अपने चहेतों को काम दिलाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। कांग्रेस के सैनिक प्रकोष्ट के प्रदेश महासचिव घनानंद शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक के इस कारनामे को छिपाने के लिए अब सरकार इस मामले की जांच करने की बात कर रही है। लेकिन अगर सरकार वास्तव में जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है तो दोनों में से जो भी दोषी है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, कांग्रेस के सैनिक प्रकोष्ट के प्रदेश महासचिव घनानंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र रावत, हरीश सिंह, बख्तावर सिंह अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद थे।