उत्तराखण्ड न्यूज़

आईटीबीपी के जवान को दी अंतिम सलामी

मीडिया लाइव, किच्छा: मृतक जवान जमीर अहमद (54) का शव लेकर आईटीबीपी की गाड़ी सोमवार देर रात उनके घर उत्तराखंड के किच्छा पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। तिरंगे में लिपटे ताबूत से लिपटकर परिवार बिलखता रहा। पार्थिव देह के साथ आए आईटीबीपी के अधिकारियों ने जवान की टोपी मृतक के पुत्र सनाउल मुस्तफा को सौंपी।
इसके इस के बाद सनाउल बिलख-बिलख कर रो पड़े। बाद में  वह काफी देर तक पिता की कैप को चूम-चूम कर रोते रहे। वहीं मृतक की बेटी शहनाज भी बार-बार बेहोश हो रही थी।
इस बीच देर रात सैकड़ों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने जवान के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। कब्रिस्तान में हल्दूचौड़ से आई आईटीबीपी की टीम ने जवान को अंतिम सलामी दी। देर रात ही जवान के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जमीर अहमद मूल रूप से बरेली के रहने वाले थे।
बता दें कि दोकलाम में तैनात जमीर अहमद की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई थी। अरुणाचल प्रदेश से उनके पार्थिव देह को दिल्ली तक विशेष विमान से लाया गया। उसके बाद सड़क मार्ग से देर रात उनका शव सेना के वाहन से उनके घर लाया गया।
पिता के इंतकाल के बाद भी जमीर अहमद की बेटी ने अपने जज्बातों पर काबू पाते हुए सोमवार को दिन में सूरजमल कॉलेज में बीएड फाइनल की परीक्षा दी। शहनाज सुबह अपने भाई सनाउल के साथ महाविद्यालय पहुंची और बीएड की परीक्षा दी। शहनाज शिक्षिका बनना चाहती हैं। इधर, उनके आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*