नेशनल ग्लोबल न्यूज़

भारत-चीन सीमा विवाद और 20 जवानों की शहादत के बाद 19 जून को होगी सर्वदलीय बैठक

मीडिया लाइव, नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर चल रहे सैन्य तनाव के हालात पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री ने 19 जून शाम पांच बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है।  विभिन्न सियासी दलों के अध्यक्ष इस वर्चुअल  मीटिंग में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली है। बता दें कि भारत चीन सीमा पर सैन्य टकराव में  बड़ी संख्या में सैनिक शहीद हो गए हैं . इस घटना के 24 घंटे बाद पीएम की तरफ से यह प्रतिक्रिया आई है। इस बीच विपक्ष पीएम की चुप्पी पर हैरानगी के साथ सवाल उठा रहा था.

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों तरफ से हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा है कि हिंसक झड़प में दोनों पक्षों को नुकसान हुआ है।
भारतीय सेना ने कहा कि हिंसक टकराव के दौरान 20 जवान शहीद हुए जबकि चीनी पक्ष को भी नुकसान हुआ है। हालांकि कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, तीनों सेनाओं के प्रमुख व विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस टकराव के साथ-साथ पूर्वी लद्दाख के संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया था।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 1975 में अरुणाचल प्रदेश में तुलुंग ला में हुए संघर्ष में चार भारतीय जवानों की शहादत के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। इसी बीच मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार चुप क्यों है। वहीं प्रियंका गांधी का कहना है कि चीन का सामना करने का समय आ गया है

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*