नेशनल ग्लोबल न्यूज़सियासत

लाउडस्पीकर विवाद के बीच AMU गेट पर मुस्लिम छात्र ने पढ़ा हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र का भी किया जाप; जानें वजह

महाराष्‍ट्र से यूपी तक चल रहे लाउडस्‍पीकर विवाद के बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मुस्लिम छात्र ने बाब ए सैयद गेट के बाहर हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र का पाठ कर साम्प्रदायिक सदभाव बनाए रखने का संदेश दिया। एएमयू के मुस्लिम छात्र ने कैंपस के बाहर हनुमान चालीसा व गायत्री मंत्र का पाठ किया। हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र पढ़कर उन्होंने आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया।

MEDIA LIVE : 8 महीने में नाबालिग का 80 लोगों ने किया गैंगरेप; 10 गिरफ्तार, लंदन में एक आरोपी

इस दौरान बीए के छात्र फरीद मिर्जा ने कहा कि अगर हिंदू समाज केलोगों को लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजानी है तो जरूर बजाएं लेकिन मस्जिद में होने वाली अजान का भी विरोध न करें। दोनों धर्म केलोग आपसी प्रेम और सद्भाव से रहे और एक दूसरे के धर्म को बराबर सम्मान दें। फरीद मिर्जा ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करके वह संदेश देना चाहते हैं जिससे कि धार्मिक एकता की खूबसूरती को बदनाम न हों। साथ ही हिंदू समाज के लोग यदि लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं तो जरूर करें। इससे मुस्लिम समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति नहीं होगी। लेकिन ऐसा करने के दौरान मुस्लिमों के धार्मिक स्थलों को निशाना न बनाएं ताकि किसी तरह का धार्मिक विवाद उत्पन्न न हो।

MEDIA LIVE : Sarkari Naukri : देश के सबसे बड़े बैंक ने निकाली भर्ती, एससीओ कैडर के पदों पर मिलेगी नौकरी

छात्र ने यह भी कहा कि राजनीतिक पार्टियां लाभ लेने केलिए आपसी प्रेम सदभाव को बिगाड़ रही है। इसी केचलते लाउडस्पीकर विवाद खड़ा किया गया है। कहा कि में हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र और अन्य किसी वेद पुराण के स्लोगन से कोई आपत्ति नहीं है।

MEDIA LIVE : सुरक्षा कारणों और बवाल की आशंका के चलते पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*