उत्तराखण्ड न्यूज़

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कोरोना तैयारियों पर लिया अपडेट

मीडिया लाइव: कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम हेतु गढ़वाल सांसद तीरथ सिह रावत ने आज मण्डल  मुख्यालय पौड़ी के सर्किट हाउस में जिलाधिकारी  धीराज सिंह गब्र्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होने जनपद में कोरोना वायरस के सक्रमण को देखते हुए क्षेत्र में मुहैया आवश्यक वस्तुओं, बेहतर स्वास्थ्य सेवा तथा बाहर से आये लोगों को नियत समय तक क्वारंटाइन में रहने की नियमित निगरानी बनाये रखने के लिए जरूरी  दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ  एकजुट होकर सबको सरकारी निर्देशों का पालन किया जाना बेहद जरूरी है। सांसद ने एक महत्वपूर्ण बात कही कि उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल से राजनीति से ऊपर उठकर इस मुसीबत की घड़ी में काम कर रहे है। .

सांसद रावत ने जिले  में कोरोना वायरस के संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग से तैयारियों की जानकारी ली. उन्हें बताया गया कि जिला अस्पताल पौड़ी, बेस अस्पताल श्रीनगर, हंस फाउडेशन सतपुली, सी.एच.सी. कलालघाटी कोटद्वार तथा बेस अस्पताल कोटद्वार में करीब 250 आईसोलेशन बेड वर्तमान समय पर तैयार है। कहा कि आवश्यकता पड़ने पर एक हजार आइसोलेशन बेड की व्यवस्था की जायेगी। वहीं क्वारंटाइन हेतु जनपद के समस्त गढ़वाल मण्डल विकास निगम के बंगले के अलावा 59 होटल को चिन्हित किया गया है, जिसमें करीब 1698 कमरे है। आठ रिलीफ सेन्टर बनाये गये है। जनपद से अब तक 80 कोरोना संदिग्ध रोगी के सैम्पल जांच हेतु भेजा गया था। जिसमें से 78 निगेटिव, एक पाॅजिटिव तथा एक की रिपोर्ट अभी लम्बित है।
क्षेत्र में खाद्य सामाग्री एवं भोजन व्यवस्था को लेकर समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में रसद उपलब्ध है। माह जून तक के सभी कार्ड धारकों को राशन वितरण किया गया है। जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थी को खाद्यान वितरण किया जा रहा है। वहीं बिना कार्ड वाले लोगों को घर-घर सर्वे के तहत सूचि बना कर खाद्यान की पैकेट निरंतर वितरण किया गया है।
सांसद ने किसान सम्मान निधि, जन धन खाते एवं रजिस्टर्ड मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से प्राप्त हो रहे धनराशि के बारे में भी जानकारी ली। जनपद से बाहर प्रवासियों आवाजाही एवं प्रवेष पास हेतु विस्तृत चर्चा की गई।  उन्होने कहा कि क्षेत्र में कोई भी भूखा न रहे इस बात को गम्भीरता से ले।                                      जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु बेहतर कार्य हेतु देश के 25 वीं जनपद में शामिल होने पर गढ़वाल सांसद ने जिलाधिकारी को बधाई दी। कहा कि अधिकारियों एवं कार्मिकों से टीम के रूप प्रबंधकीय तरिके से कार्य करवाना इस महामारी से निपटने का अच्छा दृढ़ संकल्प है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दलीप सिंह कुंवर को कोरोना वायरस के संक्रमण बचाव हेतु जन जागरूकता गीत गाने पर बधाई दी। साथ ही जनपद में लाॅकडाउन काल में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए की जा रही कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, उपजिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एम. बहुखण्डी, सीओ वंदना वर्मा, डीएसओ के.एस. कोहली, मुख्य कृषि अधिकारी डी एस राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी डा. नरेन्द्र कुमार, अ.अ. नगर पालिका प्रदीप विष्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*