उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

एम्बुलेंस से 16 कट्टों में गांजा बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार !

मीडिया लाइव,सल्ट, अल्मोड़ा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु के नेतृत्व मे जिले भर मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के जिले भर में चेकिंग अभियान जारी है। वहीं सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा व सीओ ऑपेरशन अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहान बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक एम्बुलेंस संख्या- MP 17 G 3387 को साइरन बजाते हुए रोका गया।

पूछताछ करने पर चालक ने मरीज को रामनगर ले जाने की बात कही। तलाशी लेने पर साथ में बैठा दूसरा अभियुक्त वाहन से उतरकर फरार हो गया। पुलिस ने एम्बुलेंस तलाशी लेने पर 16 कट्टों में गांजा भरा हुआ बरामद हुआ । गांजे की कीमत करीब बत्तीस लाख, बहत्तर हजार, नौ सौ पच्चीस रुपये बताया गई।अभियुक्त ने पूछताछ मे अपना नाम रोशन कुमार निवासी स्यून्सी, थलीसैंण, जिला पौड़ी गढ़वाल और साथी का नाम धर्मेन्द्र पुत्र राजेन्द्र निवासी स्यून्सी, थलीसैंण, जिला पौड़ी गढ़वाल बताया, एम्बुलेंस में अवैध रुप से गांजा तस्करी करने पर अभियुक्त को गिरफ्तार व गांजा तस्करी में प्रयुक्त एम्बुलेंस को सीज किया।वहीं थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी ने बताया कि एम्बुलेंस जो किसी एनजीओ की है । वाहन से गांव- गांव जाकर में मरीजों को उपचार दिया जाता है। फरार अभियुक्त धर्मेन्द्र की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी, अपर उप निरीक्षक राम सिंह , हेड कांस्टेबल आनन्द त्रिपाठी, प्रकाश चन्द्र , योगेश कुमार, संदीप सिंह, देवेन्द्र प्रताप आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*