उत्तराखण्ड न्यूज़पर्यटन सैर सपाटासरकार/योजनाएंसंस्कृति-पर्यावरण

डीएम ने लिया गौचर मेले की तैयारियों का जायजा…

मीडिया लाइव, गौचर: 72वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला आगामी 14 नवंबर से शुरू होगा। मेले के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरूवार को गौचर मेला मैदान में मेले से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मेला मैदान में मुख्य पंडाल, स्टॉल, प्रवेश व निकासी द्वार, वाहन पार्किंग, विद्युत, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाएं 12 नवंबर तक चाक चौबन्द करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए शटल सेवा की व्यवस्था के साथ ही वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। नगर पालिका को मेले के दौरान और मेला समापन पर मेला मैदान की साफ सफाई के लिए अभी से पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

मेलाधिकारी SDM संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि मेला मैदान में 429 दुकानें बनाई जा रही है, जिसमें से 274 दुकान बन चुकी है और 50 दुकानों की फ्रेमिंग कर ली गई है। मेला मैदान में मोबाइल शौचालय लगा दिए गए है। मेला पंडाल तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है और आगामी 12 नवंबर तक सभी व्यवस्थाएं कर ली जाएंगी। इस दौरान तहसीलदार शुधा डोभाल सहित मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*