उत्तराखण्ड न्यूज़

सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व कम्पेक्टरों को चालू करें: डीएम

मीडिया लाइव, पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में नमामि गंगे के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक ली। उन्होंने बैठक में विकासखण्ड स्तर पर बंद पडे़ कम्पेक्टरों को यथाशीघ्र चालू करने व सभी सार्वजनिक/सामुदायिक शौचालयों की सफाई करते हुए उपयोग की स्थिति में लाने केे निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये है।

शुक्रवार को आयोजित गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकासखण्ड स्तर पर कूड़ा निस्तारण हेतु लगाये गये कम्पेक्टर को प्राथमिकता के आधार पर चालू करना सुनिश्चित करें। नगरों, कस्बों व ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों को लेकर जिलाधिकारी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद के अन्तर्गत सभी सार्वजनिक शौचालयों कीे साफ-सफाई करवाते हुए चालू अवस्था में लाना सुनिश्चित करें। लिगेसी वेस्ट (पुराने कूड़े) के निस्तारण हेतु भूमि चयनित नहीं करने पर जिलाधिकारी ने ईओ थलीसैंण के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जल्द भूमि चयनित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सालयों व क्लीनिकों से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट मेनेजमेेंट वैज्ञानिक तरीके से हो रहा है कि नहीं इस सम्बंध में 15 दिन के भीतर रिर्पाेट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

वहीं उन्होंने उद्योग विभाग को औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में प्रतिदिन हो रहे कूड़े व उसका निस्तारण किस प्रकार किया जा रहा है उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने श्रीनगर व कोटद्वार में गंगा वाटिका बनाने के लिए दोनों नगर आयुक्त को जल्द कार्य प्रारंभ करने को कहा। साथ ही उन्होंने जिला विकास अधिकारी को अर्थ गंगा का प्लान तैयार करने को कहा, जिससे नदी किनारे वाले क्षेत्रों में पर्यटन की दृष्टि से कार्य शुरू किये जा सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता के लिए सम्बंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जयेगी।
बैठक में डीएफओ पौड़ी स्वन्पिल अनिरुद्ध, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, खनन अधिकारी राहुल नेगी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस.के. रॉय, पीडी स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*