उत्तराखण्ड न्यूज़

बस हादसे के मृतकों की अंत्येष्टि में शामिल हुए डीएम आशीष चौहान..

मीडिया लाइव, पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान गत दिवस मर्चूला में हुई बस दुर्घटना में शामिल मृतकों की अंत्येष्टि में तहसील धुमाकोट के अन्तर्गत सल्ड महादेव घाट पहुंचकर प्रभावित परिजनों को ढांढस बांधते हुए सांत्वना दी। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन इस दुख की घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ा है। इसके उपरान्त धूमाकोट क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्री की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञाप सौंपा जिसपर जिलाधिकारी ने सकारात्मकता से हर सम्भव सहयोग का भरौसा दिया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अदालीखाल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए तैनात कार्मिकों की उपस्थिति की जांच पड़ताल की। उन्होने स्वस्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वास्थ्य केन्द्र में तैनान चिकित्सक व सहायक कर्मचारी यदि एमओआईसी की पूर्व स्वीकृति के बगैर अनुपस्थित रहता है तो सम्बंधित के प्रति अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाये जाने के निर्देश दिये हैं। चिकित्सालय में पुरानी विद्युत फिटिंग को देखते हुए जिलाधिकारी ने इसकी प्राथमिकता के अधार पर मरम्मत करवाने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने जिलाधिकारी से स्वास्थ्य केन्द्र की मरम्मत करने के लिए आवश्यक कार्यवाही किये जाने की भी बात रखी।

मौके पर उप-जिलाधिकारी शालिनी मौर्या, फार्मेसिस्ट मनमोहन सिंह, सीएचओ पूनम श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स नीतू आदि उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*