उत्तराखण्ड न्यूज़

दिव्यांग लोक कलाकार दंपति के घर पहुंचे जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया

मीडिया लाइव, अल्मोड़ा: सेल्फ हेल्प संस्था देहरादून ने दिव्यांग लोक कलाकार संतराम और आनंदी देवी को 60 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। आज डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दिव्यांग दंपति के घर जाकर उन्हें सौंपा।  जिलाधिकारी ने इस दंपति के क्षतिग्रस्त हो रहे भवन के पुनर्निर्माण का कार्य आपदा मद से करवाने का भी आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम के लिये जिलाधिकारी आज धौलछीना पहुंचे उन्होंने सेल्फ हेल्प संस्था देहरादून ने डोनेशन के जरिए इकट्ठा की गई 60 हजार की आर्थिक सहायता का चेक दिव्यांग लोक कलाकार को दिया। इस अवसर पर दिव्यांग दंपत्ति को जिलाधिकारी ने अपने हाथों से मिठाई खिलाई तथा कुछ देर बैठ कर दिव्यांग दंपति के लोकगीतों का आनंद लिया।

दिव्यांग लोक कलाकार
जिलाधिकारी ने दिव्यांग दंपति को अपने हाथ से मिठाई खिलाई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हमें लोक गीतों के संरक्षण के लिये हमें स्थानीय लोक कालकारों को बढ़ावा देना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी इन लोक गीतों के बारे में जान सके। जिलाधिकारी ने कहा कि तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर छौलछीना स्टेट बैंक में खाता खुलवाया जायेगा जिससे अन्य लोग भी इन दिव्यांग दपत्ति को आर्थिक सहायता कर सके।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के जीण-शीर्ण हो चुके भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा मद से भवन की मरम्मत करवाने के निर्देश जिला आपदा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि मरम्मत के बाद दो कमरों में संतराम और आनंदी देवी के रहने की व्यवस्था की जाएगी तथा 3 कमरों में सिंगर ट्रेनिंग स्कूल संचालित किया जाएगा। उन्होंने ने सेल्फ हेल्प संस्था के कार्यों की सराहना की। जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की तथा व्यापार मंडल द्वारा कराये गये कार्यों की सराहना की तथा धौलछीना को इस वर्ष स्वच्छ आईकॉनिक विलेज मे रखने तथा जिला योजना के माध्यम से टूरिज्म के लिए विकसित करने की बात कही।
इस मौके पर आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, नशा मुक्ति केंद्र के डॉ अजीत तिवारी, सेल्फ हेल्प संस्था के डॉक्टर नवीन आनंद, मनोज रावत, दीपचंद बिष्ट, देवेंद्र बहुगुणा, मनीष रावत, सत्य सिंह रावत, यशपाल उनियाल, राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह, ग्राम प्रधान चंद्र सिंह मेहरा, दरबान सिंह रावत आदि लोग मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*