उत्तराखण्ड न्यूज़

PM आवास योजना न मिलने पर, DDO को जाॅच के निर्देश

मीडिया लाइव,चमोली : सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन सुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जनता दरवार में पहुॅचे चार फरियादियों ने सड़क कटिंग से भूमि का मुआवजा न मिलने, पीएम आवास तथा पेंशन से जुड़ी अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबधित विभागों को तत्काल शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए है।

जन सुनवाई में धारकोट के समस्त ग्रामवासियों ने कुहेड़-बांजबगड से मथरपाल तोक के लिए स्पेशलकम्पोंनेंट प्लान के तहत निर्मित मोटर मार्ग से धारकोट के काश्तकारों की भूमि का मुआवजा अभी तक न मिलने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने लोनिवि को तत्काल प्रभावित काश्तकारों में मुआवजा वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा मिल सके, इसके लिए सीडीओ ने जिलाधिकारी के स्तर से पत्र लिखकर शासन स्तर पर इस प्रकरण को प्राथमिकता पर परस्यू करने को कहा। वही किरूली निवासी शिवलाल ने पीएमजीएसवाई मोटर मार्ग निर्माण से खेतों में पडे मलवा न हटाए जाने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने पीएमजीएसवाई को तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। ग्राम सिवाई(मैठाणा) निवासी दिनेश कुमार द्वारा गांव के चार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न दिए जाने की शिकायत पर सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी को जाॅच के निर्देश दिए है। बाल विकास परियोजना से मुख्य सेविका के पद से सेवा निवृत्त हुई निर्मला चैहान की पेंशन न लगने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने सीडीपीओ को 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। सीडीपीओ ने बताया कि आईएफएमएस में डेटा अपलोड में कुछ समस्या होने के कारण पेंशन स्वीकृत नही हो पा रही है, जिसको ठीक किया जा रहा है।

जन सुनवाई में सीएमओ डा. एके गुप्ता, एसडीएम बुसरा अंसारी, पीडी प्रकाश रावत, डीडीओ एसके राॅय सहित लोनिवि, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, जल निगम, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, उद्योग आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*