उम्मीद

देहरादून में 13 सितंबर को यूपीएससी की सीडीएस, एनडीए परीक्षा

मीडिया लाइव, देहरादून : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली देहरादून यूपीएससी परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद में कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS), नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) एवं नेवल एकेडमी (NA) की परीक्षाओं के लिए 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 21,798 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जिसमें CDS के 8,001 और NDA-NA के 13,797 अभ्यर्थी शामिल हैं।

परीक्षा 13 सितंबर 2026, रविवार को देहरादून के 54 केंद्रों पर होगी। CDS परीक्षा तीन पालियों में – सुबह 9 से 11, दोपहर 12:30 से 2:30 और शाम 4 से 6 बजे तक होगी। वहीं NDA और NA की परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12:30 और दोपहर 2 से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने UPSC के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

ADM ने कहा कि सीलबंद बॉक्स मिलने पर सभी केंद्र उसका विवरण समय से उपलब्ध कराएं। परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं पूरी की जाएं। सभी केंद्रों पर आयोग के मानकों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*