अन्य

कोरोना से लड़ रहे मेडिकल स्टाफ के लिए आईसोलेशन सुविधा तैयार

मीडियालाईव, देहरादून । कोरोना के खिलाफ जंग में डॉक्‍टर्स और अन्‍य मेडिकल स्‍टाफ सबसे आगे खड़े हैं। जिसे देखते हुए सरकार ने इनके लिए आईसोलेशन सुविधाओं के साथ अस्‍‍थाई आवासीय व्‍यवस्‍था की है। सरकार की ओर से कोविड-19 अस्‍पतालों के रूप में घोषित अस्‍पतालों में कार्यरत डॉक्‍टर्स और अन्‍य मेडिकल स्‍टाफ को ये सुविधा उपलब्‍ध कराई जाएगी। इसके लिए इन अस्‍पतालों के निकटवर्ती होटलों की मदद ली गई है। कोरोना के खिलाफ जंग में निजी क्षेत्र की भी भागीदारी इसमें सुनिश्चित की गई है। गौरतलब है कि कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे ज्‍यादा जोखिम वाले काम में डॉक्‍टर्स और मेडिकल स्‍टाफ ही हैं। जो मरीज के सीधे संपर्क में रहते हैं। ऐसे में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ये कदम उठाया जाना जरूरी था। इस संबंध में मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्‍यक्षता में बीती 30 मार्च को बैठक हुई थी। जिसमें दून मेडिकल कॉलेज, मिलिट्री अस्‍पताल देहरादून, मिलिट्री अस्‍पताल रुड़की, मिलिट्री अस्‍पताल पिथौरागढ, मिलिट्री अस्‍पताल लैंसडाउन, महंत इंद्रेश अस्‍पताल देहरादून, ऐम्‍स ऋषिकेश और हिमालयन अस्‍पताल जौलीग्रांट के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन सभी अस्‍पतालों ने 30 मार्च तक 1600 बेड आईसोलेशन और कोविड 19 उपचार सुविधाओं के साथ तैयार कर लिए थे। अब इन अस्‍पतालों में कार्यरत डॉक्‍टर्स और मेडिकल स्‍टाफ के लिए निकटवर्ती होटल मे आईसोलेशन और आवास की सुविधा तैयार की गई है। पर्यटन सचिव की ओर से इन होटल को जरूरी दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*