उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से जुड़ने से वंचित न रहें बच्चें : रेखा आर्य

मीडिया लाइव, देहरादून : प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गई। बैठक में मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि कोई भी पात्र जो योजना का लाभार्थी हो, वे विभागीय योजना के लाभ से वंचित ना रहे, इस दिशा में आवश्यक कदम उठाये जाएं।

MEDIA LIVE : एम्स ऋषिकेश 4.41 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश: सीबीआई ने मारा छापा

मंत्री ने नारी निकेतन में रह रही मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग महिलाओं के रहन-सहन, स्वास्थ्य और खानपान की जानकारी प्राप्त की। उन्होने नारी निकेतन की व्यवस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये और यह भी कहा कि समुचित मुलभूत सुविधाओं के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की उचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाएं। मंत्री ने कहा कि नारी निकेतन में रह रही मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग महिलाओं को मंत्री ने नन्दा गौरा योजना के अतंर्गत वर्ष 2020-21 तथा 2021-22 में छूटे हुए लाभार्थी बालिकाओं को लाभ दिये जाने हेतु आगामी बजट में प्रावधान किये जाने का निर्देश आधिकारियों को दिये।

MEDIA LIVE : जम्मू: CISF जवानों की बस पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद; दहशतगर्द ढेर

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से अधिक से अधिक बालिकाओं को सेनेट्री पैड का वितरण करने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए। मंत्री ने कहा कि पोषण योजना के अतंर्गत दिये जाने वाले आहार की मात्रा, गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी ना हो पाए। मंत्री ने कहा कि अपील के माध्यम से मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की जो समयावधि बढायी गयी है उस संबंध में सभी जनपदों को शासकीय पत्र प्रेषित किया जाए। ताकि जो बच्चे मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से जुड़ने से वंचित रह गये है, आवेदन कर पाएं। कुछ प्रकरण में अस्पातल के कोविड मृत्यु प्रमाण पत्र के आभाव में, वात्सल्य योजना के अन्तर्गत मृतक के परिजन आर्थिक सहायता से वांचित है। वात्सल्य योजना के अन्तर्गत ऐसी प्रकरण पर भी विचार किया जायेगा, जिसमें मृतक व्यक्ति के परिजन स्व प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे कि अमुक व्यक्ति की मृत्यु कोविड के कारण हुई है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को निर्देश दिया जायेगा।

MEDIA LIVE : ‘स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुमसे अलग नहीं रह सकता’… लिखकर पति ने अपनी जान ….

बैठक में अपर सचिव-निदेशक, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, प्रदीप सिंह रावत, डीपीओ विक्रम सिंह, सीपीओ मोहित चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

MEDIA LIVE : सेना और अर्द्धसैनिक बल बुझाएंगे उत्तराखंड के जंगलों की आग

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*