उत्तराखण्ड न्यूज़

संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन

मीडिया लाइव, चमोली : संसदीय स्थायी समिति कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय बृज लाल अपनी पत्नी सहित सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल के आगमन पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने हेलीपेड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अतिथियों का पारंपरिक रूप से अभिनंदन भी किया गया।

अध्यक्ष और प्रतिनिधिमंडल ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। समिति सदस्यों ने श्री बदरीनाथ धाम की आध्यात्मिक गरिमा एवं धार्मिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि धाम में संचालित मास्टर प्लान कार्य भविष्य में श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।

समिति के सदस्यों ने बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं, सौंदर्यीकरण, नदी तट विकास, पैदल मार्गों, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं आधारभूत संरचनाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। समिति सदस्यों ने कहा कि बदरीनाथ धाम में परंपरा और आधुनिकता का संतुलित एवं आकर्षक स्वरूप विकसित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुगम सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल में सरोज, दिनेश भाई मकवाना (सांसद), अंजना बेन मकवाना, विश्वा गौतम, अरुण कुमार शर्मा, सविता शर्मा, दीक्षा शर्मा, दीपांशु टटवाल, सिद्धार्थ, पी. नारायण, इंदिरा चतुर्वेदी वैद्य, नवीन कुमार जैन (सांसद), रेनू जैन, पी.पी. चौधरी (सांसद), वीणापाणी चौधरी, लालजी वर्मा (सांसद), प्रभाती वर्मा, विवेक टंखा (सांसद), श्रीमती आरती टंखा, धैतरी मलिक, मंजू शर्मा (सांसद), रेसी शर्मा, वरुण कुमार चौधरी (सांसद) एवं सतीश कुमार शामिल रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*