उत्तराखण्ड न्यूज़नेशनल ग्लोबल न्यूज़शिक्षा-खेल

CBSE 12th result 2022 : सीबीएसई 12वीं का परिणाम हुआ जारी, तान्या ने किया टॉप !

नई दिल्ली : सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का बोर्ड रिजल्ट (CBSE 12th result 2022 ) जारी कर दिया है। 13 लाख से अधिक छात्रों ने यह परीक्षा पास की है। इस वर्ष 12वीं कक्षा में 92 प्रतिशत से अधिक बच्चे पास हुए हैं। सीबीएसई की यह परीक्षा पास करने वालों में 94.54 प्रतिशत छात्राएं और 91.25 प्रतिशत छात्र हैं। वहीं 100 फीसदी ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए हैं. छात्र अपने सीबीएसई कक्षा 12 वीं के परिणाम स्कूलों के माध्यम से या डिजिलॉकर ऐप में लॉग इन करके देख सकते हैं। इसे https://www.cbse.gov.in/ पर भी देखा जा सकता है। 12वीं कक्षा में कुल 92.71 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। इस बार भी छात्राओं का रिजल्ट छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा। छात्रों के मुकाबले 3.29 प्रतिशत छात्राएं अधिक पास हुई हैं। इन परीक्षाओं में सबसे अधिक पास प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर बेंगलुरु और तीसरे स्थान पर चेन्नई है. दिल्ली को चौथा और पांचवां स्थान हासिल हुआ है।

शुक्रवार सुबह सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया. देशभर के 14,44,341 बच्चों ने 12वीं की परीक्षाओं के लिए अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14,35,366 बच्चों ने परीक्षा दी और 13,30,662 पास हुए। वहीं विदेशों में पढ़ने वाले 93.98 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षाएं पास की है। सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक इस वर्ष 4.72 प्रतिशत यानी 67,743 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है. इनको को फिर से परीक्षा देनी होगी। सीबीएसई 12वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट में इस वर्ष कुल 33,432 बच्चों ने 95 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए हैं। इनकी कुल संख्या 2.33 प्रतिशत है। वहीं 90 से 95 फीसदी अंक हासिल करने वाले बच्चों की संख्या 1,34,797 है। यह पास होने वाले कुल बच्चों का 9.39 प्रतिशत है।

फीचर इमेज: सोशल मीडिया

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*