उत्तराखण्ड न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखण्ड: 1043 हुए कोरोना पॉजिटिव केस, किन लोगों को दुबारा भर्ती किया एम्स में ?

मीडिया लाइव:राज्य स्वास्थ्य महानिदेशालय के तहत संचालित हेल्थ कन्ट्रोल रूम ने कोरोना पर आज का दूसरा मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. इस बुलेटिन के मुताबिक आज दो बजे के बाद रात 8 बजे तक प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1043 हो गई है. इसमें सबसे अधिक पॉजिटिव केस जनपद नैनीताल में-22 देहरादून-11, पौड़ी-3, चमोली-3, टिहरी-3, रुद्रप्रयाग-2 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनकी कुल संख्या 44 हो गई है. इस लिहाज से अब प्रदेश में अब तक 1043 कोरोना संक्रमित हो गए हैं. दो बजे तक यह संख्या 999 थी. देहरादून में 11 में से 6 की रिपोर्ट निजी लैब से मिली है. इनमें से 4 लोग सब्जी मंडी से किसी अन्य से संक्रमित हुए हैं. नैनीताल- में सभी 22 लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं. वहीं बाकी जिलों के मरीजों की संख्या भी ज्यादातर महाराष्ट्र और दिल्ली से लौटने की जानकारी है. कुछ लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री को अभी ट्रेस नहीं किया जा सका है. यह काम जारी है. राज्य में अब तक 252 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी शाम तक 9 डिस्चार्ज हुए हैं.

इसके अलावा आज कोरोना को लेकर दिलचस्प खबर यह रही कि कल शाम को महाराज फैमिली के जिन लोगो को होम कोरन्टीन करने को लेकर डिस्चार्ज किया गया था आज फिर उन्हें एम्स में भर्ती कर दिया गया है. इस पर सरकार एम्स और शासन-प्रशासन कई तरह के सवालों के घेरे में आ गया है. लोगों के लिए ये समाचार अपने-आप में कौतूहल का विषय बन गया है. जबकि एम्स सूत्र इसे सामान्य बात बता रहे हैं. जिसमें यह दलील दी जा रही है की उनके घर पर कोरन्टीन रहने लायक सुविधाएं नहीं थी. ये बात किसी के गले आसानी से नहीं उतर पा रही है. आखिर इतनी फजीहत कराने की जरूरत क्या थी. ? सवाल बहुत हैं. लेकिन वाजिब जवाब देने के लिए कोई सामने नहीं आ पा रहा है.

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*