उत्तराखण्ड न्यूज़

बारिश से लौटी ठंडक

मीडिया लाइव, देहरादून : उत्तराखंड में मंगलवार देर रात से मौसम का मिजाज बदल गया है. जहां दिन भर में गर्मी रही वहीं रात को बारिश ठण्ड ला दी है। मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से ठिठुरन भरी सर्दी फिर लौट आई।मंगलवार देर रात से ही राजधानी बुधवार में तेज हवाएं चलने लगी। जिसके बाद गरज के साथ जोरदार बारिश हुई जो बुधवार सु‌बह तक जारी रही। देहरादून के लगभग सभी इलाकों में बौछारें पड़ी। वहीं हरिद्वार और रुड़की में भी बुधवार सुबह से मौसम खराब रहा। बादल छाने के साथ ही छिटपुट बारिश हुई और ठंडी हवाएं चलीं।
गढ़वाल में मंगलवार देर रात फूलों की घाटी, बदरीनाथ, औली, हेमकुंड साहिब, केदारनाथ और जोशीमठ की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। उधर, कुमाऊं में भी अल्मोड़ा और रानीखेत में बादल छाए रहे। इसके साथ ही कई इलाकों में छिटपुट बारिश हुई।
प्रदेशभर में बादल, बारिश, बर्फबारी और ओले पड़ने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इसके तहत 10 और 11 मार्च को भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*