उत्तराखण्ड न्यूज़

बदरीनाथ : पागल नाला में सुगमता से होगी आवाजाही

मीडिया लाइव, चमोली: चमोली जिले में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां यात्रा के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर सुचारू यातायात को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में इस बार एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे पर बरसात के दौरान यातायात को दशकों से अवरुद्ध करने वाले पागल नाला पर सुधारीकरण व सुरक्षा कार्य किए गए हैं। ऐसे में इस वर्ष बरसात के दौरान यहां होने वाले दिक्कतों से तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना होगा।

बदरीनाथ हाईवे पर दशकों पागलनाला क्षेत्र बरसात के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लेकिन इस वर्ष यहां एनएचआईडीसी की ओर से करीब 7 करोड़ की लागत से नाले के ड्रेनेज सिस्टम का सुधारीकरण और सुरक्षा कार्य किया गया है। यहां विभाग की ओर से जहां नाले के दोनों ओर जल निकासी के लिए नालों का निर्माण किया गया है। वहीं नाले से आने वाले मलबे की रोकथाम के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां तीर्थयात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए आरसीसी से सड़क की सतह को मजबूत किया गया है। वहीं हिल साइड में मजबूत दीवार का निर्माण करने के साथ ही माइक्रोपाइलिंग कार्य किया गया है। एनएचआईडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित सोलंकी ने बताया कि पागल नाला के पिछले अनुभवों को देखते हुए यहां सुरक्षा कार्य किए गए हैं।

बदरीनाथ हाईवे पर पागल नाला में एनएचआईडीसीएल की ओर से सुरक्षा कार्य किए गए हैं। यहां पानी की निकासी के साथ ही वाहनों की सुरक्षा कार्य करवाए गए हैं। जिससे यहां इस वर्ष तीर्थयात्री पागल नाला में सुगमता से आवाजाही कर सकेंगे।
संदीप तिवारी, जिलाधिकारी, चमोली।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*