उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने कोटद्वार में निकाला फ्लैग मार्च

मीडिया लाइव, पौड़ी: जनपद पुलिस ने कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत अर्द्धसैनिक बल के साथ आगामी विधान सभा चुनाव-2022 की सुरक्षा के दृष्टिगत फ्लैग मार्च किया।

उत्तराखण्ड में दिनांक 8 जनवरी को विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है। एसएसपी पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के निर्देश पर विधानसभा चुनाव शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने, आचार संहिता और कोविड-19 के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आज जनपद पुलिस, PAC व अर्द्धसैनिक बल द्वारा कोतवाली परिसर से झण्डाचौक-मीट मार्केट-आमपड़ाव आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान जवानों द्वारा स्थानीय नागरिकों से आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करने, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव में पुलिस एवं प्रसाशन का सहयोग करने एवं आमजन को जानकारी देकर धारा-144 सीआरपीसी के प्रावधानों का पालन करने की अपील की गयी। साथ ही वर्तमान में चल रहे कोविड-19 के नये वेरियेन्ट ओमिक्रोन के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने एवं निश्चित समयन्तराल में अपने हाथो को सैनिटाइज कर राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
कोटद्वार के मुख्य मार्गों पर जनपद पुलिस एंव पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च कर जनता को इस बात का विश्वास दिलाया है कि वो उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री विभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह के साथ-साथ पुलिस, PAC व अर्द्धसैनिक बल के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*