हेल्थ-केयर

उत्तराखण्ड में 24 घण्टे में 210 नये मामले कोरोना पॉजिटिव

मीडिया लाइव, देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ता जा है। राज्य में आज कोरोना के 210 नए मामले सामने आए हैं. उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घण्टे के जो आंकड़े मेडिकल हेल्थ बुलेटिन में जारी किये हैं, वो इस बात की तस्दीक करने के लिए काफी हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि हालात अच्छे नहीं हैं। प्रदेश में आज 85 संक्रमित मरीज इलाज के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज किये गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अल्मोड़ा में 5, चम्पावत में 2, देहरादून 65, हरिद्वार में 52, नैनीताल में 15, टिहरी में 21, उधमसिंह नगर में 34 और उत्तरकाशी में 16 कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. इन आँकड़ों के साथ प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4849 तक पहुँच चुका है. प्रदेश में अबतक 3297 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं. जबकि, 55 लोगों की मौत हो चुकी है. 38 कोरोना संक्रमित प्रदेश से बाहर जा चुके हैं. अब प्रदेश में ऐक्टिव केसेज की संख्या 1459 हो चुकी है. बुरी बात ये है कि राज्य में रिकबरी दर लगातार घट रही है। यह आज 67.99 रह गई है। जो पहले अपने उच्चतम 81 प्रतिशत पर पहुंच चुकी थी। बीते एक सप्ताह से इसमें गिरावट आ रही है।

 

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*