उत्तराखण्ड न्यूज़

चमोली वालों को नहीं होना पड़ेगा परेशान: कोरोना के हल्के लक्षण वालों के लिए भराड़ीसैण में सीसीसी शुरू

मीडिया लाइव, गोपेश्वर: कोविड-19 वायरस के बिना लक्षण #Asymptomatic और हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए भराडीसैंण में कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) का संचालन शुरू हो गया है।

जिला प्रशासन ने इसके लिए भराडीसैंण में 710 बैड तैयार किए है और इसके संचालन को  मेडिकल ऑफिसर, फेसलिटी मैनेजर, डाॅक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड वाॅय, स्वीपर, इत्यादि स्टाॅफ की तैनाती की गई है।

सीडीओ हंसादत्त पांडे ने शुक्रवार को भराडीसैंण में सीसीसी संचालन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कोविड केयर सेंटर में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल टीम एवं अन्य कार्मिकों की तैनाती करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कार्मिकों को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से अनुपालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कोविड केयर सेंटर में बिजली, पानी, शौचायल एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए नियमित साफ सफाई एवं परिसर को सेनेटाइज्ड रखने को कहा। सुरक्षा के लिए प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कराई गई। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कोरोना के बिना लक्षण वाले और हल्के लक्षण वाले मरीजों को अब अस्पताल में भर्ती नही किया जाएगा। ऐसे मरीजों को अब कोविड केयर सेंटर में ही उपचार किया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, फेसलिटी मैनेजर राकेश पल्लव एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे
\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*